दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

Opretion Sindoor:जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर हुई फायरिंग,आर्मी सेना ने दिया जवाब ; पंजाब में आधी रात को हुआ धमाका

उमाकांत त्रिपाठी।ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में गोलाबारी की। इसमें कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर शामिल हैं। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बुधवार को पुंछ में LoC पर फायरिंग के चलते 15 भारतीयों की मौत हो गई थी।

ऑपरेशन सिंदूर के 24 घंटे के बाद बुधवार-गुरुवार की आधी रात अमृतसर और जालंधर में धमाकों की आवाज सुनाई दी। अमृतसर में रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि-  घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राउंड चेक में किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है।

भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए।

PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि-  यह नया भारत है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।

1971 युद्ध के बाद पहली बार तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया
भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। 1971 युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब तीनों सेनाओं ने एक साथ पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने घटना की जानकारी दी।

देश के इतिहास में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी और वायुसेना की महिला अफसरों ने ऑपेरशन की जानकारी दी। आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में बताया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।

सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर भारत की अनअनाउंस यात्रा पर आए हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत की।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑल पार्टी मीटिंग शुरू
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद हैं। सरकार विपक्षी दलों को ऑपरेशन की जानकारी दे रही है।

 

उरी में इमरजेंसी वाहन अलर्ट पर रखे गए
जम्मू-कश्मीर के उरी में फायर एंड इमरजेंसी ऑफिसर शबीर उल हसन ने बताया, ‘इलाके में भारी गोलाबारी के कारण पांच वाहनों को अलर्ट पर रखा है। श्रीनगर, बारामुल्ला, सोपोर और पट्टन से इमरजेंसी वाहन बुलाए गए हैं। हमारे पास एक फोम टेंडर, पांच वाटर टेंडर और पांच फायरफाइटिंग गाड़ियां हैं।’

 

UN जनरल असेंबली अध्यक्ष बोले- कूटनीतिक ही शांति का एकमात्र तरीका
UN जनरल असेंबली के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा, कि- मैं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दुश्मनी बहुत चिंतित हूं। मैं दोनों से संयम बरतने और तत्काल तनाव कम करने की अपील करता हूं। मैं सभी आतंकवादी हमलों, नागरिकों और बुनियादी ढांचों पर हमलों की निंदा करता हूं। मेरा विश्वास है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक बातचीत और कूटनीतिक ही शांति और स्थिरता का एकमात्र तरीका है।

 

अमृतसर के तीन गांवों में गुरुवार को मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। अमृतसर ग्रामीण के SSP मनिंदर सिंह ने कहा कि आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। भास्कर ने मिसाइल के टुकड़ों की तस्वीरों के साथ डिफेंस एक्सपर्ट्स से बात की है।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 601

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *