दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

साउथ कोरिया के विदेश मंत्री ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, दिल्ली दौरे पर की इन कामों की सरहाना

उमाकांत त्रिपाठी। साउथ कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून शनिवार को दिल्ली पहुंचे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की और कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखने को मिला. चो ह्यून ने याद किया कि 2015 से 2017 तक भारत में बतौर राजदूत रहते हुए उन्होंने यहां तेज़ी से हो रहे विकास को करीब से महसूस किया था. उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली आकर उन्हें लगा कि भारत ने पिछले सालों में और भी अच्छी प्रगति की है.

 

भारत की संस्कृति से प्रभावित
चो ह्यून ने कहा कि- जब वह करीब दस साल पहले पहली बार दिल्ली आए थे तो भारत की गहरी संस्कृति और यहां के लोगों की गर्मजोशी ने उन्हें प्रभावित किया था. उन्होंने कहा,कि- मैं बहुत गर्व महसूस करता हूं कि मुझे भारत में राजदूत के तौर पर काम करने का मौका मिला. उस दौरान मैंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में कितने महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं. इसके बाद अब जब मैं लौटा हूं तो और भी अच्छे बदलाव दिखाई दे रहे हैं.

 

 

जयशंकर संग है अहम चर्चा
साउथ कोरिया के विदेश मंत्री ने बताया कि- राजदूत के दिनों में उनकी मुलाकात अक्सर एस. जयशंकर से होती थी, जब वह विदेश सचिव थे. इस बार भी दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर बातचीत की. चो ह्यून ने कहा कि बैठक के दौरान द्विपक्षीय रिश्तों को और मज़बूत करने और भू-राजनीतिक व आर्थिक चुनौतियों से मिलकर निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि कोरिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और किसी भी आतंकी हमले का कड़ा विरोध करता है.

रिश्तों में नई मजबूती का संदेश
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चो ह्यून का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि- पुराने दोस्त को नए सहयोगी के रूप में देखना बेहद खास है. उन्होंने कोरिया के राष्ट्रीय मुक्ति दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चो ह्यून का दौरा सही समय पर हो रहा है, क्योंकि भारत और साउथ कोरिया के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को दस साल पूरे हो रहे हैं. जयशंकर ने याद किया कि प्रधानमंत्री मोदी और कोरिया के राष्ट्रपति की हाल ही में कनाडा में हुई मुलाकात भी बहुत सकारात्मक रही थी. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले सालों में भारत-कोरिया रिश्ते और मज़बूत होंगे.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *