क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IND vs AUS 5th Test Updates Day 2: सिडनी टेस्ट में दिखा गेंदबाजों का कहर, 150 के करीब टीम इंडिया की लीड, पंत चमके

खबर इंडिया की।भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आख‍िरी टेस्ट स‍िडनी में 3 जनवरी से शुरू हुआ. मैच का दूसरा दिन (4 जनवरी) बेहद रोमांचक रहा और कुल मिलाकर 15 विकेट गिरे और 300 से ज्यादा रन बने.कुल मिलाकर दूसरा द‍िन गेंदबाजों के नाम रहा और बल्लेबाज जूझते हुए दिखे. फ‍िर भी भारत इस मुकाबले में बढ़त पर है. स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर दूसरी पारी में 141/6 है. रवींद्र जडेजा (8 नाबाद) और वॉश‍िंगटन सुंदर (6 नाबाद) टिके हुए हैं. भारत की कुल लीड 145 रन हो चुकी है.इस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 185 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा.

भारत की दूसरी पारी में बोलैंड ने झटके 4 व‍िकेट
भारत ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में स्टार्क के पहले ही ओवर में 16 रन जड़ द‍िए. लेकिन भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, ज‍िन्हें स्कॉट बोलैंड ने बोल्ड कर द‍िया. पहले व‍िकेट के ल‍िए राहुल और यशस्वी के बीच 45 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. राहुल के आउट होने के बाद यशस्वी (22) भी बोलैंड का श‍िकार बने. विराट कोहली (6) की खराब फॉर्म जारी रही और वो फिर ऑफ-स्टम्प से बाहर की गेंद पर चलते बने. कोहली को बोलैंड ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया. शुभमन गिल भी 13 रन बनाकर ब्यू वेबस्टर की गेंद पर विकेट के पीछे लपके.

जानिए- टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी
28 ऋषभ पंत vs श्रीलंका, बेंगलुरु 2022
29 ऋषभ पंत vs ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2025
30 कपिल देव vs पाकिस्तान, कराची 1982
31 शार्दुल ठाकुर vs इंग्लैंड, ओवल 2021
31 यशस्वी जायसवाल vs बांग्लादेश, कानपुर 2024

भारत का स्कोरकार्ड, दूसरी पारी : 141 (6 विकेट, 32 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
केएल राहुल बोल्ड बोलैंड 13
यशस्वी जायसवाल बोल्ड बोलैंड 22
विराट कोहली कैच स्मिथ, बोल्ड बोलैंड 6
शुभमन गिल कैच कैरी, बोल्ड वेबस्टर 13
ऋषभ पंत कैच कैरी, बोल्ड कमिंस 61
नीतीश रेड्डी कैच कम‍िंंस, बोल्ड बोलैंड 04

व‍िकेट पतन: 1-42 (केएल राहुल, 7.3 ओवर), 2-47 (यशस्वी जयसवाल, 9.5 ओवर), 59-3 (विराट कोहली, 13.1 ओवर), 78-4 (शुभमन गिल, 15.2 ओवर), 124-5 (ऋषभ पंत, 22.2 ओवर), 129-6 (नीतीश कुमार रेड्डी, 27.3)

बुमराह हुए इंजर्ड, जानें क्या हुआ?
जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में फ‍िलहाल मैदान से बाहर हैं. वह स्कैन करवाने के ल‍िए गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को शन‍िवार (4 जनवरी) को चोट का सामना करना पड़ा. उनकी जगह विराट कोहली ने कमान संभाली.

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 181 रनों पर सिमटी
ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में ब्यू वेबस्टर ने ने सर्वाध‍िक 57 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत की ओर से मोहम्मद स‍िराज और प्रस‍िद्ध कृष्णा को 3-3 विकेट म‍िले. वहीं कप्तान जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा ने 2-2 सफलताएं अर्ज‍ित कीं.ऑस्ट्रेल‍िया की शुरुआत भी बेहद खराब रही और भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सबसे पहली सफलता द‍िलाई. बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को 2 रनों पर आउट करने के बाद जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 783

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *