चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, BJP की पहली लिस्ट में ये नाम!

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. बीजेपी ने इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. केजरीवाल के खिलाफ पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है. जबकि भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी कालकाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को भी पार्टी ने बिजवासन सीट से टिकट दिया है.

प्रवेश वर्मा को टिकट मिलने से हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने इसी सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. अब इस सीट पर केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा. वहीं, कालकाजी में आतिशी, रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा के बीच मुकाबला होना है.

बिजवासन से कैलाश गहलोत को मिला टिकट
बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट दिया है.

Related Posts

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, कल फिर करेंगे सोनिया गांधी के साथ बैठक

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: पीएम मोदी ने स्पेशल अपील के साथ दी देशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को भारत के…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *