न्यूज़भारतहेडलाइंस

भारत के नाम हुई टेस्ट सीरीज, भारत ने चौथे दिन 5 विकेट से जीता रांची टेस्ट; ये खिलाड़ी चमके

खबर टीम इंडिया की।भारत ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को चौथे दिन टीम इंडिया ने 192 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यानी कि एक मैच रहते 5 मैचों की सीरीज जीत ली। आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा।

गिल -जुरेल के बीच नाबाद 72 रन की हुई पार्टनरशिप
टीम इंडिया ने चौथे दिन 40/0 से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम को जीत के लिए 152 रन की जरूरत थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (55 रन) और शुभमन गिल (नाबाद 52 रन) ने अर्धशतक जमाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। गिल और जुरेल के बीच नाबाद 72 रन की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।

इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 353 और टीम इंडिया ने 307 रन बनाए। इंग्लैंड टीम दूसरी पारी 145 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी के 46 रन की लीड के आधार पर भारत को 192 रन का टारगेट मिला था।पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड टीम 28 रन से जीती थी। दूसरा मैच भारत ने 106 और तीसरा मैच रिकॉर्ड 434 रन से जीता था।

भारत नंबर-2 पर बरकरार
इस जीत से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC-2023-25) के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। टीम के पास 64.58 परसेंटेज पॉइंट्स हैं, जबकि न्यूजीलैंड 75.00 परसेंटेज पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।
भारत ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं, इनमें टीम ने 5 जीत हासिल की है, जबकि 2 में पराजय का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

भारत ने गंवाए तीन विकेट
पहला सेशन खत्म होने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 118 रन जोड़े। इस सेशन में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और रजत पाटीदार का विकेट गिरा। वहीं दूसरा सेशन खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया ने मैच जीत लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *