न्यूज़भारतहेडलाइंस

WFI के नए अध्यक्ष बोले-साक्षी-विनेश अब पहलवान नहीं रहीं: राकैश टिकैत ने किया समर्थन

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह ने रेसलर साक्षी मलिक और विनेश फोगाट पर निशाना साधा है। वहीं शुक्रवार को साक्षी मलिक ने अपने पति सत्यव्रत के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा से मुलाकात की। इसके बाद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि भारत की एकमात्र ओलिंपिक पदक विजेता महिला पहलवान बहन साक्षी मलिक ने अपने साथ हुए घोर अन्याय व केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से परेशान होकर कुश्ती खेल से संन्यास ले लिया।

क्या बोले संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि साक्षी मलिक और विनेश फोगाट अब पहलवान नहीं रही। अब वे पॉलिटिकल हो चुकी हैं। निजी न्यूज चैनल में उन्होंने ये बात की है। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि- ये देश की महिलाओं के सम्मान और खेल जगत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। आज सुबह साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादयान मिले। वे अपने साथ हुई वादाखिलाफी से बेहद आहत थे। हमने उनसे आग्रह किया देशहित में कुश्ती से संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और उन्हें विश्वास दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।

क्या बोले राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसी चीज से खिलाड़ी और आंदोलनकारी को हताश नहीं होना चाहिए। जब तक पहलवान की एज न हो, खेल को अलविदा नहीं कहना चाहिए। उन्हें लगा कि हमे न्याय नहीं मिला उसी से हताश होकर ये फैसला लिया है। मेरा मानना है कि संघर्ष का मुकाबला करना चाहिए। संन्यास नहीं लेना चाहिए।

 

Related Posts

1 of 894

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *