न्यूज़भारतहेडलाइंस

जल गंगा संवर्धन अभियान: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया कार्यक्रम में श्रमदान, किया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन कार्यक्रम में श्रमदान किया। उन्‍होंने मप्र में चलाए गए अभियान में सहभागिता करने वालों का आभार मानते हुए कहा कि राज्‍य में इस तरह के कार्य जारी रहेंगे। सीएम ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया।

मप्र में जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य जारी रहेगा – मुख्‍यमंत्री
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने श‍िरकत की।

मुख्यमंत्री ने जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्‍प दिलाया।
डॉ. मोहन यादव ने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया।

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भंवरसला तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्‍प दिलाया। उन्‍होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक पूरे प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का मैं आभार मानता हूं।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान का समापन भले ही हो जाए, लेकिन मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य लगातार चलता रहेगा। आयोजन में मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी शामि‍ल हुए।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *