न्यूज़भारतहेडलाइंस

फिर दिखा शिवराज का पुराना अंदाज, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे भोपाल, हुआ जबरदस्त स्वागत

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान का रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय तक जबरदस्त स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी शिवराज सिंह चौहान का फूलों से स्वागत किया और साफा पहनाया।

मुस्लिम महिलाओं ने भी किया स्वागत
इंडिया टीवी से बातचीत में मुस्लिम महिलाओं ने कहा शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है, इसलिए वह उनके मामा हैं। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं ‘मामा-मामा’ के नारे लगाते दिखाई दी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली बंपर जीत का कारण भी उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और महिलाओं से जुड़ी उनकी योजनाओं को बताया।

9 जून को मंत्री पद की शपथ ली
शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी मौजूद रहीं। शिवराज सिंह चौहान को ट्रेन में देखकर यात्री भी काफी उत्साहित नजर आए। केंद्रीय मंत्री बोगी में बैठे हर यात्री से मिले। बता दें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 जून को मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने 10 जून को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया।

शिवराज को विदिशा से मिली बड़ी जीत
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार भोपाल आना हुआ है। उनके आगमन से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। पार्टी ने राज्य में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्हें विदिशा से मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8 लाख से भी अधिक वोटों से हराया। शिवराज सिंह बीजेपी के एक जाने-माने नेता हैं और चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *