MI vs RR: IPL में आज होमग्राउंड में क्या मुंबई को मिलेगी पहली जीत, राजस्थान को हराना होगा मुश्किल

MI vs RR: IPL में आज होमग्राउंड में क्या मुंबई को मिलेगी पहली जीत, राजस्थान को हराना होगा मुश्किल

खबर टीम इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। दोनों के बीच 17वें सीजन का 14वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
5 बार की चैंपियन मुंबई अपने दोनों शुरुआती मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। दूसरी ओर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है।

हेड टु हेड में है मुंबई आगे
MI और RR के बीच IPL में 28 मैच खेले गए। 15 में मुंबई और 12 में राजस्थान को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल मुंबई में ही खेला गया था। इसमें मुंबई को 6 विकेट से जीत मिली थी।
दोनों टीमों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 8 मुकाबले खेले गए, 5 में मुंबई और 3 में राजस्थान को जीत मिली। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने 78 मुकाबले खेले, टीम ने 61% यानी 48 मैच जीते। महज 29 में टीम को हार मिली, वहीं एक मैच टाई भी रहा।

मुंबई के लिए तिलक ने बनाए सबसे ज्यादा रन
शुरुआती दो मुकाबले हारने वाली मुंबई इंडियंस की टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों फेल रही। टीम के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए। उन्होंने 2 मैच 89 रन बनाए हैं। बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह ने टीम में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं।

टॉप ऑर्डर बैटर है पराग
राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले दो मैचों में सब कुछ सही रहा। बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक सभी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन RR के युवा टॉप ऑर्डर बैटर रियान पराग टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, उनके नाम 127 रन हैं। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके हैं।

पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से बॉलिंग करने पर यहां बॉलर्स को स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है।यहां अब तक IPL के 109 मैच खेले। 50 में पहले बैटिंग करने वाली टीम और 59 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।

 

वेदर कंडीशन
मुंबई में सोमवार को मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, शम्स मुलनी/कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : नुवान थुषारा, आकाश मधवाल, नेहल वाधेरा।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर & कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : नांद्रे बर्गर।