उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुबई में थे। एक दिन के दौरे के दौरान COP28 समिट में उन्होंने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। मेलोनी ने बाद में इस सेल्फी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर कहा कि सीओपी28 में अच्छे दोस्त. #मेलोडी. बता दें कि इस दौरान पीएम मेलोनी ने हैशटैग मेलोडी का भी इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लगाया गया ये दिलचस्प हैशटैग अब जमकर वायरल हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने फोटो साझा करते हुए लिखा ‘#Melodi’ जिसमें मेल का अर्थ मेलोनी तो वहीं ओदी का अर्थ- मोदी है। बता दें, पीएम मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक दिन की यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। इस दौरान ही उन्होंने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ चर्चा की।

हैशटैग मेलोडी को लोग जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ जो सेल्फी शेयर की है। उसमें प्रधानमंत्री मोदी और वो दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही मीटिंग बीच हल्केफुल्के क्षणों का आनंद ले रहे हैं। हजारों लोग दोनों नेताओं के इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर मजाकिया कमेंट भी किए हैं। ट्विटर पर तो इस तस्वीर के शेयर होने के बाद ‘मेलोडी’ ट्रेंड में आ गया है। इटली की PM मेलोनी और PM मोदी की 10 महीनों में यह चौथी मुलाकात है। जॉर्जिया इस साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आई थीं। उन्होंने जी-20 समिट के इतर मोदी से मुलाकात की थी।

मेलोनी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मिले। क्लाइमेट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के हाल ही में बने राष्ट्रपित मुहम्मद मुइज्जू से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि पीएम मोदी दुबई में आयोजित सीओपी28 समिट में शिरकत करने के बाद शुक्रवार देर रात देश लौट आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दुबई आपका शुक्रिया, सीओपी28 समिट बेहतरीन रहा। एक बेहतरीन प्लैनेट बनाने के लिए मिलकर काम करते रहें।

इस दौरान पीएम मोदी ने इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के शासक अब्दुल्ला द्वितीय, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। आपको बता दें कि सीओपी28 समिट 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा।

PM मोदी ने कहा- पिछली सदी में की गई गलतियों को सुधारने के लिए हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। उन्होंने सभी देशों से कहा कि वो ईमानदारी के साथ कार्बन उत्सर्जन कम करने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री ने COP33 समिट भारत में करने की भी बात कही।














