अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति ने रील बनाने से मना किया, 17 साल की पत्नी ने शादी की पगड़ी से घोंटा पति का गला, यूट्यूब से सीखा तरीका, MP का चौंकाने वाला केस

उमाकांत त्रिपाठी।झाबुआ में पत्नी बारात में रील नहीं बनाने देने पर इस कदर नाराज हुई कि पति की हत्या कर दी। वह भी शादी की पगड़ी से गला घोंटकर। इसके लिए यूट्यूब देखकर पूरी प्लानिंग की।वारदात थांदला थाना इलाके में 28 जनवरी की है। पुलिस ने मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नाबालिग पत्नी को अभिरक्षा में ले लिया है।एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि- 28 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी कि 25 वर्षीय कैलाश पिता रायचंद माल का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में मामला उलझा हुआ लगा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने की हुई पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कैलाश की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने इसी पॉइंट पर जांच आगे बढ़ाई।इस दौरान पता लगा कि- कैलाश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसके कारण उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने इसे आधार बनाकर पत्नी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। जहां सख्ती बरतने पर पत्नी ने अपराध कबूल लिया।

रील बनाने को लेकर हुई थी नोकझोंक
पत्नी ने बताया कि- 28 जनवरी को कैलाश और वो एक शादी समारोह में गए थे। वहां पत्नी डीजे पर नाचते हुए रील बना रही थी। कैलाश ने उसे नाचने और सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।

शादी समारोह से लौटने के बाद कैलाश बिस्तर पर जाकर सो गया। इसके बाद पत्नी ने घर में रखी वही पगड़ी उठाई, जो कैलाश ने अपनी शादी में पहनी थी। उसने उस पगड़ी को रस्सी का रूप दिया और गहरी नींद में सो रहे कैलाश का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

सालभर पहले हुई थी शादी
पत्नी ने पुलिस को बताया कि- उसने हत्या का तरीका यूट्यूब पर देखा था। उसने मोबाइल से फंदा बनाना सीखकर पगड़ी की रस्सी बनाई और सो रहे पति का गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।कैलाश की शादी करीब एक साल हुई थी। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। दंपती को कोई बच्चा नहीं है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *