क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 23 साल में पहली बार पाकिस्तान को हराया, कोच पर भड़के PAK कप्तान

खबर टीम इंडिया की।बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार करारी शिकस्त दी है। बांग्लादेशी टीम ने रावलपिंडी में 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले दोनों टीमों का आमना-सामना 14 बार हुआ है, इनमें से 12 मैच पाकिस्तान ने जीते। एक ड्रॉ रहा और एक मैच रद्द हो गया था। दोनों टीमों ने साल 2001 में पहली बार टेस्ट खेला था।रविवार को पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी को 23/1 के स्कोर से आगे बढ़ाया। पाकिस्तान टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 51 रन की पारी खेली। जबकि ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 37 और बाबर आजम 22 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 4 विकेट लिए। वहीं शाकिब अल हसन को 3 विकेट मिले।

 

कोच पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ड्रेसिंग रूम में अपना आपा खोते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी टीम के नए हेड कोच जेसन गिलेस्पी से बहस भी हुई। इसके पीछे की वजह बाबर आजम को बताया जा रहा है। पाकिस्तान के पास बांग्लादेश को पहली पारी में जल्दी ऑलआउट करने का मौका था, लेकिन खराब फील्डिंग की वजह से बांग्लादेश के पुछल्ले बल्लेबाजों ने रन बनाए। इसी को लेकर शान मसूद कोच से बात करते दिखे।

शाकिब को आया गुस्सा, बैटर की ओर बॉल फेंकी पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी के 33वें ओवर के दौरान शाकिब बॉलिंग कर रहे थे। यहां शाकिब इस ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए जब अपना रनअप पूरा करके आए तो रिजवान उसे खेलने के लिए तैयार नहीं थे। बांग्लादेश के अनुभवी गेंदबाज को इसका पता बिल्कुल आखिरी समय में चला। रिजवान की हरकत से शाकिब को गुस्सा आया और उन्होंने रुक कर गेंद को विकेटकीपर लिटन दास की तरफ थ्रो किया। शाकिब की ये हरकत ऑन फील्ड अंपायर रिचर्ड कैटलबरो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इशारों में उनसे पूछा भी कि यह क्या था। यहां अंपायर ने शाकिब को चेतावनी भी दी। शाकिब को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अंपायर से अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी।

WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से आगे निकला बांग्लादेश
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट जीतकर WTC साइकल में दूसरी जीत दर्ज की। टीम के अब 5 टेस्ट में 2 जीत और 3 हार से 24 पॉइंट्स हैं। उनके पास 40% पॉइंट्स हैं। टीम अब वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से आगे निकल चुकी है।
साउथ अफ्रीका 38.89% पॉइंट्स के साथ 7वें, पाकिस्तान 30.56% पॉइंट्स के साथ 8वें और वेस्टइंडीज 18.52% पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है। भारत 68.52% पॉइंट्स के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया 62.50% पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

पाकिस्तान दूसरी पारी में 146 रन पर सिमटी
मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान ने 23/1 से अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया और 146 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 51 रन की पारी खेली। जबकि ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 37 और बाबर आजम 22 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 4 विकेट लिए। वहीं शाकिब अल हसन को 3 विकेट मिले।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *