न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

कानपुर शहर की मेट्रो सेवा होगी बेहतर, 5 नए स्टेशन हुए तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण.?

उमाकांत त्रिपाठी।शहर की मेट्रो सेवा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. कानपुर मेट्रो के पांच नए स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हो चुके हैं. इन स्टेशनों को बहुत खूबसूरती से सजाया जा रहा है, ताकि जब इनका उद्घाटन हो तो माहौल खास दिखे.
संभावना है कि इन स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कर सकते हैं. कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नगर प्रशासन, मेट्रो विभाग और पुलिस सभी तैयारियों में जुटे हैं.

जानिए-ये हैं नए स्टेशन और उनकी खासियत
इन पाँच नए स्टेशनों में शामिल हैं- चुन्नीगंज, परेड, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल. इन सभी स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. हर स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, डिजिटल सूचना बोर्ड और CCTV कैमरे लगाए गए हैं. बाहर की सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स, फूलों की बंदनवार और वेलकम बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं.

पीएम कर सकते हैं मेट्रो की सवारी
ऐसा माना जा रहा है कि- प्रधानमंत्री मोदी गीता नगर स्टेशन से मेट्रो की प्रतीकात्मक यात्रा भी कर सकते हैं. यह एक छोटा सफर होगा, लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा होगा. अधिकारी रोज़ाना स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि हर चीज़ समय पर पूरी हो जाए.

सीएसए मैदान में तैयारियां
प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के लिए CSA मैदान में तैयारी चल रही है. वहाँ हेलिपैड भी बनाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जा रही है. स्टेशन से लेकर मैदान तक सफाई और सजावट के लिए स्पेशल टीमें लगाई गई हैं.

मेट्रो से मिलेगा शहर को फायदा
इन पाँच स्टेशनों के शुरू होने से कानपुर के दक्षिणी और मध्य इलाकों के लोगों को सीधी मेट्रो सेवा मिलेगी. इससे यात्रा आसान होगी, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण भी कम होगा.

शहर में है उत्साह का माहौल
लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है. सभी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री खुद आकर इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करें और शहर को एक नई सौगात दें. अगर 24 अप्रैल को उनका दौरा तय होता है, तो यह कानपुर के इतिहास का एक खास दिन बन सकता है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 980

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *