न्यूज़भारतहेडलाइंस

इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कलकत्ता HC के जज, जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कह दी बड़ी बात

जस्टिस गंगोपाध्याय बोले
उमाकांत त्रिपाठी।कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय पद से इस्तीफा देंगे। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। जस्टिस गंगोपाध्याय इसी साल अगस्त में रिटायर्ड होने वाले हैं। जस्टिस गंगोपाध्याय ने बताया कि वह 5 मार्च को रिजाइन देंगे। मेरी आत्मा मुझसे कह रही है कि जज के रूप में मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। मैं वामपंथी दलों, कांग्रेस या भाजपा में से किसी में भी शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ सकता हूं। मैं 5 मार्च को राष्ट्रपति, CJI और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इस्तीफा भेजूंगा।

इस्तीफा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जस्टिस गंगोपाध्याय
जस्टिस गंगोपाध्याय बंगाल के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों सहित राज्य के कम से कम 14 मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने का आदेश दे चुके हैं। इसके चलते वे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफा भेजने के बाद मास्टरदा (सूर्य सेन) की प्रतिमा के नीचे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा उसमें इस्तीफे का कारण और भविष्य की योजनाएं बताएंगे।

SC को बंगाल मिला सरकार से नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में शनिवार (27 जनवरी) को कलकत्ता हाईकोर्ट के दो जजों से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने जस्टिस सोमेन सेन पर पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। जस्टिस गंगोपाध्याय ने जस्टिस सोमेन के इस फैसले को ही अवैध करार दिया। साथ ही कहा कि मामले की CBI जांच जारी रहेगी।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *