दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित।
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के लिए तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान आदिलाबाद और संगारेड्डी जिलों का दौरा करेंगे। यहां PM मोदी 62 हजार करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। साथ ही दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।PM मोदी आज आदिलाबाद में एक पब्लिक मीटिंग में 56 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी जाएंगे।
पीएम करेंगे प्लांट का उदघाटन
प्रधानमंत्री 5 मार्च को तेलंगाना के संगारेड्डी में 6,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी ओडिशा रवाना होंगे। ओडिशा के जाजपुर में पीएम दोपहर करीब 3:30 बजे 19,600 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का इनॉगरेशन करेंगे।
PM आदिलाबाद में 800 मेगावाट के थर्मल प्लांट का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बोले
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदिलाबाद दौरे के दौरान 6,000 करोड़ रुपए से बने 800 मेगावाट के NTPC थर्मल पावर प्लांट का इनॉगरेशन करेंगे। किशन रेड्डी ने कहा कि PM मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी निजामाबाद यात्रा के दौरान 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन किया था। नए थर्मल पावर प्लांट के उद्घाटन के साथ थर्मल पावर प्लांट की कुल क्षमता 1,6000 मेगावाट हो जाएगी।
5 राज्यों में जाएंगे PM मोदी
PM मोदी 4, 5 और 6 राज्यों में कुल 5 राज्यों का दौरा करेंगे। तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा के बाद 6 मार्च को वे पश्चिम बंगाल जाएंगे। मोदी कोलकाता में सुबह करीब10:15 बजे 15,400 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
कोलकाता के बाद प्रधानमंत्री उसी दिन बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया जाएंगे। बेतिया में मोदी 12,800 करोड़ रुपए के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
पश्चिम बंगाल में बोले-पीएम
इससे पहले PM मोदी 2 दिन के दौरे पर 1 मार्च की दोपहर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। हुगली के आरामबाग में मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं। आज बंगाल की जनता मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है- उनके लिए कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा हो गया। आपको शर्म आनी चाहिए।ममता बोली कि हमारे नेताओं ने लाठियां खाईं, मुसीबत झेली। तब कहीं जाकर बंगाल पुलिस को आपकी ताकत के सामने झुककर उस आरोपी (शेख शाहजहां) को गिरफ्तार करना पड़ा। ये करीब दो महीने फरार रहा। कोई तो होगा, जो उसको बचा रहा होगा। क्या ऐसी टीएमसी को माफ करेंगे। यहां मांओं-बहनों के साथ जो हुआ है, उसका बदला लेंगे। हर चोट का जवाब वोट से देना है।














