अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

मुस्लिम न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हिंदू जिम ट्रेनर ने ली जान, आरोपी के कंप्यूटर में मिले कई गंदे वीडियो

खबर इंडिया की।छत्तीसगढ़ के कोरबा में न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के आरोपी जिम संचालक मधुर साहू के कम्प्यूटर की हार्डडिस्क में कई फोल्डर थे। सामान्य नामों से सेव की गई फाइलों को जब खोला गया तो सभी सन्न रह गए। उनमें अलग-अलग लड़कियों के साथ उसकी न्यूड और आपत्तिजनक तस्वीरें मौजूद थीं।

 

यह खुलासा किसी जांच एजेंसी ने नहीं, बल्कि उसी युवती ने किया जिसने कभी उसी जिम में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम किया था और जो खुद भी एक समय मधुर साहू के साथ रिश्ते में थी।
मधुर से सवाल करने पर जवाब मिला कि ये तो मेरा पास्ट है। लेकिन डिंपल के मुताबिक ये मामला केवल पास्ट तक सीमित नहीं था। बल्कि तस्वीरों की संख्या और फोल्डरों से उसे लगा कि ये मधुर की आदत का हिस्सा था।

कोर्ट में दर्ज उसके बयान के अनुसार, यहीं से रिश्तों में शक, नियंत्रण और टकराव की वह परत खुलनी शुरू हुई, जिसने आगे चलकर सलमा की जिंदगी छीन ली।
गवाह के मुताबिक, सलमा को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देने की कोशिश भी की गई थी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने उसके सामने यह तक कहा- मैंने पुलिस से सेटिंग कर ली है।

हार्ड डिस्क में कई लड़कियों की न्यूड तस्वीरें
डिंपल सिंह (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह वर्ष 2017 से 2018 तक मधुर साहू के जिम और प्रोटीन वर्ल्ड की दुकान में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर रही थी। नौकरी के दौरान ही उसके और मधुर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों रिश्ते में आ गए।डिंपल के मुताबिक, उसी दौरान उसने पहली बार मधुर के कम्प्यूटर में मौजूद उन फोल्डरों को देखा था। फाइलों के नाम साधारण थे, लेकिन अंदर अलग-अलग लड़कियों के साथ उसकी न्यूड तस्वीरें और निजी वीडियो क्लिप्स सेव थे। कुछ फोल्डर प्रोटेक्टेड थे।

जब डिंपल ने इसका विरोध किया, तो मधुर ने इसे पुरानी बातें कहकर टाल दिया। उसने कहा कि यह सब उसके अतीत का हिस्सा है।इस पर वह भड़क गया और धमकी भरे लहजे में बोला कि मैं उससे दूर नहीं जा सकती। उसने कहा कि तुम लड़की हो, अगर मुझसे अलग होने की कोशिश की तो मैं तुम्हें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा। उसकी बातों में डराने और बदनाम करने की धमकी छिपी हुई थी।डिंपल ने बताया मैंने उसी समय मधुर साहू से साफ शब्दों में कह दिया था कि मैं अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और उससे पूरी तरह दूरी बनाना चाहती हूं।

 

यहां से हुई सलमा की एंट्री
उसी दौरान जिम में सलमा का आना-जाना शुरू हुआ। डिंपल ने बताया कि बातचीत और व्यवहार से उसे एहसास हुआ कि मधुर और सलमा के बीच भी संबंध हैं। मैं मधुर साहू से दूर जाना चाहती थी, इसलिए दूसरे काम की तलाश के संबंध में सलमा से बात की। इसी दौरान मुझे पता चला कि मधुर साहू और सलमा लिव इन रिलेशलन में शारदा विहार में मधुर साहू के घर पर रहते हैं।

 

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 839

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *