दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी और मैक्रों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक, रक्षा-व्यापार समेत इन मुद्दों पर बनी सहमति

उमाकांत त्रिपाठी।मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई. पीएम मोदी ने अपने X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई में अपने मित्र, राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद आया और उन्होंने आज सुबह अपनी वॉक का भी खूब आनंद लिया.’ दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यहां लोकभवन में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी.

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने इंडो-पैसिफिक कोऑपरेशन सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष है. फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है.

प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है. आपसी विश्वास और साझा दृष्टिकोण की नींव पर निर्मित अपने संबंधों को हम अब एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं. भारत और फ्रांस का सहयोग मात्र रणनीति से परे है. इस अशांत समय में, यह वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध साझेदारी के रूप में खड़ा है.

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों का स्वागत किया. मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है और वह पहली बार मुंबई आए हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के एक साल बाद हो रही है.

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

1 of 706

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *