न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

फिर चर्चा में रणबीर कपूर की रामायण: मेगा फिल्म में अब हुई इस एक्टर की कास्टिंग, शुरू हुई रिहर्सल, दिसंबर 2025 तक होगी शूटिंग

खबर टीम इंडिया की।रंग दे बसंती, आजा नच ले और लव शव ते चिकन खुराना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर कुणाल कपूरऔर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण का हिस्सा बन चुके हैं। फिलहाल एक्टर के किरदार से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कुणाल कपूर ने अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की है

रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल कपूर ने फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम का रोल प्ले किया हैं, जबकि साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं। रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कुणाल ने अपने किरदार के लिए कॉस्ट्यूम ट्रायल भी कर लिए हैं और वो अब स्क्रिप्ट रिहर्सल कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर फिल्म में क्या किरदार निभाएंगे, इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।कुणाल कपूर की साल 2021 की आखिरी रिलीज हुई फिल्म अनकही कहानियां थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वो 2021 की फिल्म कोई जाने ना में नजर आए थे। 2021 से लेकर अब तक कुणाल की कोई भी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2025 में कुणाल की तेलुगु फिल्म विश्वांभरा रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इसके अलावा उनके खाते में जेवल थीफ फिल्म भी है।

 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण दो पार्ट में बनेगी
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण दो पार्ट में बनेगी। दोनों फिल्मों को 350 दिनों के शूटिंग शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। सेट से साई पल्लवी का लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी।
फिल्म में कन्नड़ स्टार यश भी लंकेश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि लारा दत्ता फिल्म में शूर्पणखा के रोल में हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि सनी देओल फिल्म में हनुमान का रोल प्ले करेंगे। इनके अलावा एनिमल में नजर आए एक्टर बॉबी देओल को फिल्म में कुंभकर्ण का रोल ऑफर हुआ था, हालांकि बॉबी ने इस ऑफर ठुकरा दिया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *