क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IND Vs SL टी-20 सीरीज: आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, सीरीज जीतने के बाद आज 3-0 का मौका

खबर टीम इंडिया की।भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मंगलवार को पल्लेकेले में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।
पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में DLS मेथड की वजह से भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इन दो जीत के साथ भारत पहले ही सीरीज में कब्जा कर चुका हैं। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3 मैच की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

आइए जानते है मैच डिटेल्स
सीरीज- 3 मैचों की है टी-20 सीरीज
आज तारीख- 30 जुलाई को होगा मैच
मैच- भारत Vs श्रीलंका, तीसरा टी-20 ​​
स्टेडियम- पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका

31 मैच में 9 मैच जीता है श्रीलंका

यह है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।

जानिए टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में पेसर्स को थोड़ी मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को भी सपोर्ट करने लगती है। दूसरी पारी में इस पिच पर रन बनाना और आसान हो जाएगा। ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
शुरुआत के 2 टी-20 मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान ने फील्डिंग करने का फैसला लिया था। यहां अब तक 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। 9 मैचों में बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीमों को जीत मिली है। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है। जबकि 2 मैच टाई रहे हैं।

जानें वेदर रिपोर्ट
​​​​​भारत-श्रीलंका तीसरा मैच बारिश की वजह से बाधित हो सकता है। 30 जुलाई को पल्लेकेले में बारिश होने की 60% आशंका है। बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

 

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *