दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कुछ बड़ा होने वाला है… अचानक पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी.!

उमाकांत त्रिपाठी।नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. पहलगाम हमले के बाद इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. इससे पहले, जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम आवास पर दोनों नेताओं की बैठक हुई. यह बैठक करीब 5 से 7 मिनट तक चली. इससे पहले, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सिंधु जल समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है. अब्‍दुल्‍ला ने कहा,कि- …भारत गांधी का देश है, हमने उन्हें (पाकिस्तान को) धमकी दी है कि हम पानी रोक देंगे, लेकिन हम उन्हें मारेंगे नहीं. हम उनके जितने क्रूर नहीं हैं…

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा, “जब सिंधु जल समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, तब जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया था. इस समझौते के कारण जम्मू-कश्मीर को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह उस पानी को जम्मू के लोगों तक पहुंचाने की योजना पर काम करे…

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मिसाइल का परीक्षण किया है. पाक ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का परीक्षण किया है, जो कि सतह से सतह तक मार करती है. वहीं राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुआ जब एक जीप ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. उसने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार लोग खाटू श्यामजी मंदिर जा रहे थे.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि- सुरक्षाबलों के वापस लौटने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *