न्यूज़भारतहेडलाइंस

फिर हुआ एनडीए का विस्तार, पीएम मोदी के दौरे से पहले DA में शामिल हुई साउथ की ‘TMC

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया सियासी साझेदार मिल गया है. दक्षिण भारत के राज्य में बीजेपी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) के बिना गठबंधन की कोशिश के तहत सोमवार (26 फरवरी) को जीके वासन के नेतृत्व वाली तमिल मनीला कांग्रेस (TMC) से हाथ मिलाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले क्षेत्रीय दल तमिल मनीला कांग्रेस ने राज्य में कई और दलों के भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की उम्मीद जताई. बीजेपी की प्रदेश इकाई ने इस संबंध में वासन की सराहना करते हुए बताया कि आगामी दिनों में गठबंधन के मार्गदर्शन के लिए उनकी सलाह ली जाएगी।दिवंगत नेता जी के मूपनार ने चुनावों के लिए अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी और 1996 में टीएमसी की स्थापना की थी. साल 2002 में इसका कांग्रेस में विलय हो गया था लेकिन वासन ने 2014 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया और टीएमसी को नए सिरे से खड़ा किया।

जनसभा में शामिल होंगे पीएम मोदी
जीके वासन ने बताया कि वह 27 फरवरी, 2024 को तिरुपुर जिले के पल्लडम में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल होंगे. संवाददाता सम्मेलन में वह आगे बोले कि उनके दिवंगत पिता मूपनार की ओर से स्थापित किए जाने के समय से ही उनकी पार्टी का ‘‘राष्ट्रीय दृष्टिकोण’’ रहा है. बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के फैसले के पीछे का कारण तमिलनाडु और तमिलों का कल्याण व मजबूत एवं समृद्ध भारत बनाना है.

तमिल मनीला कांग्रेस के नेता के अनुसार, ‘‘आज देश की आर्थिक वृद्धि और सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है. गरीबों का उत्थान ज्यादा जरूरी है. बुनियादी ढांचा बहुत जरूरी है. हम विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं. यह सब ध्यान में रखते हुए टीएमसी एक ऐसी सरकार, एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहती है जो वास्तव में यह सब हासिल कर सके।जीके वासन ने पिछले दशक में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘तमिल मनीला कांग्रेस राजग के हिस्से के रूप में भाजपा के नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ेगी.” वासन आगे बोले कि उनकी पार्टी का नारा ‘समृद्ध तमिलनाडु, मजबूत भारत’ केंद्र के विभिन्न कदमों के अनुरूप है।

बीजेपी के जीतने की स्थिति में वासन की पार्टी के लिए मंत्री पद के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के साथ गठबंधन सम्मान, आपसी समझ और शक्तिशाली भारत व समृद्ध तमिलनाडु बनाने के लक्ष्य के लिए किया गया है.’’ सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधते हुए वासन ने कहा कि वह चुनाव पूर्व वादों को लागू करने में विफल रही है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के दूसरे कार्यकाल में जहाजरानी मंत्री रहे वासन ने साथ ही कहा कि बीजेपी को साथ गठबंधन भरोसे पर आधारित है. तमिलनाडु के मतदाताओं ने बीजेपी को पहले के दो चुनावों (2014 और 2019 में) में अन्य राज्यों के अच्छे समर्थन से जीतते हुए देखा था और वे चाहते हैं कि पार्टी आर्थिक विकास, गरीबों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए तीसरी बार भी जीते।

पीएम मोदी के नेतृत्व में
जीके वासन ने बताया कि उन्हें एहसास हुआ है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एक और कार्यकाल से आर्थिक समृद्धि आएगी और गरीबी घटेगी. बीजेपी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बाद में वासन के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने टीएमसी के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के कदम का स्वागत किया. उन्होंने कहा,आगामी दिनों में वासन की सलाह की बहुत जरूरत है. चुनाव के लिए हम उनकी सलाह लेंगे और एक मजबूत गठबंधन बनाएंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *