न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की अमरोहा में जनसभा: राहुल-अखिलेश गठबंधन पर बोले- सच्चे यदुवंशी हैं तो आप…?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गजरौला में अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में दो शहजादों की जोड़ी घूम रही है, उनकी फिल्म शूटिंग चल रही। वह हमारी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। ये लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का बहुत बड़ा दिन है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि संविधान से मिले इस अधिकार का उपयोग जरूर करें। और विशेषकर मैं अपने युवाओं से आग्रह करूंगा, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं कि वे ऐसा मौका जाने न दें, वो अवश्य वोट करें।

पीएम ने किया राहुल-अखिलेश पर तंज
दो शहजादों की फिल्म शूटिंग चल रही, इन्हें पहले ही लोग रिजेक्ट कर चुके हैं।पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हर बार ये लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। अपने इस अभियान में ये लोग हमारी आस्था पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन INDI गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क बना रही है। इसका लाभ भी अमरोहा के गारमेंट उद्योग को मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। भाजपा सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना और मुद्रा योजना का लाभ भी यहां के साथियों को हो रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो हुआ है, वो तो अभी केवल एक ट्रेलर है। अभी तो हमें UP और देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

पीएम सीएम योगी को लेकर बोले
पीएम ने कहा कि सीएम योगी गन्ना किसानों की चिंता की। अमरोहा के गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकते कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान किया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही रिकॉर्ड भुगतान हो रहा है। जब सपा की सरकार थी, तो अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। जबकि योगी जी की सरकार में यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है।

पीएम बोले- सभी को मिलेगा हक
पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि अब सभी को पक्का घर मिलेगा। यही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जब आप चुनाव प्रचार करने गांवों में जाएंगे वहां दो-चार लोग ऐसे मिल जाएंगे जिनको अभी घर और नल से जल योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा कुछ लोगों को गैस कनेक्शन भी नहीं पहुंचा हो। अगर कोई छूट गया हो तो आप पूरे विश्वास के साथ कहना। तीसरी बार मोदी के आने के बाद जो बाकी काम रह गए वह भी पूरे हो जाएंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *