न्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी सांसद रवि किशन का पीएम मोदी पर बड़ा बयान, बोले- ‘पीएम मोदी की साधना ने किया सूर्य देव को शांत

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज देश के 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है. यूपी के पूर्वांचल में भी लोग आज मतदान कर रहे हैं और इसी दौरान गोरखपुर में पहली बार वोट डालने के बाद सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ बयान दिया है.

रवि किशन बोले
रवि किशन ने गोरखपुर के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद कहा, ‘मौमस खुशनुमा है, वहां (कन्याकुमारी) प्रधानमंत्री जी बस साधाना में बैठे और सूर्य देवता को शांत कर दिया, ये ऐतिहासिक रहा, भीषण गर्मी में आज हवा चलने लगी. ये बहुत बड़ा संकेत है रामराज्य का, तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विराट रूप में आने का और मेरा भारत बहुत विराट, विकसित होगा और सोने की चिड़िया बनेगा, कभी झुकेगा नहीं, सब लोग उसके सामने झुकेंगे, ऐसा भारत बनने जा रहा है.’ रवि किशन ने ये बयान आज तक के सहयोगी चैनल यूपी तक से बात करते हुए दिया. गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी Ravi Kishan पहली बार इस क्षेत्र में मतदान करने जा रहे हैं। यूपी Tak के साथ खास बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और विकसित भारत को लेकर बड़ी बात कह दी।

रवि किशन बोले
वहीं गोरखपुर में वोटिंग को लेकर सवाल पूछे जाने पर सांसद रवि किशन ने कहा कि ऐतिहासिक वोटिंग होगी, और वोटिंग पर्सेंटेज महादेव बहुत बड़ा करेंगे. बता दें कि 30 जून को आखिरी चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं जहां उन्होंने कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक
शनिवार को साधना के दूसरे दिन की शुरुआत पीएम ने सूर्य पूजा के साथ की और उसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.बता दें कि 131 साल पहले जब स्वामी विवेकानंद 1892 में कन्याकुमारी आए थे, तब उन्होंने भी समुद्र की शिला पर ध्यान लगाने से पहले इसी मंदिर में भक्तिपाठ किया था और आज प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपना ध्यान इसी मंदिर में दर्शन के साथ शुरू किया है.

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *