न्यूज़भारतहेडलाइंस

8 राज्यों की 57 सीटों पर खत्म हुई वोटिंग: 5 बजे तक 58% मतदान, 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर हुई वोटिंग

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज की वोटिंग पूरी हो गई है। आज यानी 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हुई।
चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक शाम 5 बजे तक 58.34% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.89% वोटिंग पश्चिम बंगाल में और सबसे कम 48.86% वोटिंग बिहार में हुई है।इसके अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 62.46% वोटिंग हुई। 4 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

यूपी के बलिया में वोट देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत
बलिया में वोट देने पहुंचे एक बुजुर्ग की पोलिंग बूथ पर मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत गर्मी की वजह से हुई।
सातवें चरण में भी पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आई हैं। पश्चिम बंगाल के भांगर में CPI (M) और ISF के कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर बम से हमले का आरोप लगाया है।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय बोले
वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने ट्वीट करके बताया कि जयनगर के बेनीमाधवपुर स्कूल के पास सेक्टर ऑफिसर से भीड़ ने रिजर्व EVM और कागजात लूट लिए। 1 CU, 1 BU और 2 VVPat मशीनों को तालाब में फेंक दिया गया।
542 लोकसभा सीटों के लिए छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हुआ था। 1 जून को आखिरी 57 सीटों पर वोटिंग हुई।गुजरात में सूरत से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए वोटिंग 542 सीटों पर ही हुई।

 

यूपी की 13 सीटों पर हुई वोटिंग

बिहार की 8 सीटों पर हुई वोटिंग

झारखंड की 3 सीटों पर हुई वोटिंग

पंजाब में 13 सीटों पर हुई वोटिंग

हिमाचल में 4 सीटों पर हुई वोटिंग

 

सातवें फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने सभी स्टेकहोल्डर्स- वोटर्स, पोलिंग अधिकारियों, सुरक्षाबलों, मीडिया और पॉलिटिकल पार्टियों को धन्यवाद दिया।

ममता बनर्जी ने कोलकाता में वोट डाला

पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर ने वोट डाला

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बंगाल में भांगर के फुलबाड़ी में लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में भांगर के फुलबाड़ी में हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी मारकर खदेड़ दिया।

पश्चिम बंगाल के भांगर में बमबारी का वीडियो

लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान बमबारी का ये वीडियो भाजपा ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर जारी किया है। यह पश्चिम बंगाल के भांगर का बताया गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना में वोट डाला, वे आसनसोल से TMC के प्रत्याशी हैं

11 बजे का वोटर टर्नआउट

एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ में वोट डाला

एक्टर आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ में वोट डाला

बिहार की लोकगायिका शारदा सिन्हा ने गाना गाकर लोगों से वोट करने की अपील की

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *