न्यूज़भारतहेडलाइंस

यूपी में बीजेपी की बड़ी हार, सीएम योगी के पास है हर सवाल का जवाब, बहुत कुछ कह रही यूपी सीएम की चुप्पी

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा के नतीजों में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा नुक़सान हुआ है. जिस यूपी में बीजेपी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, जो बीजेपी के लिए सबसे आसान राज्य माना जा रहा था उसी यूपी में बीजेपी की सीटें घटकर आधी रह गई. और बीजेपी पूर्ण बहुमत तक नहीं पा सकी. बावजूद इसके सीएम योगी आदित्यनाथ का इस पर कोई बयान नहीं आया है. ऐसे में उनकी चुप्पी पर कई तरह के कयास लग रहे हैं.

हार के बाद सामने नहीं आए योगी
यूपी में मिली करारी हार पर दो दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. राजनीतिक जानकारों की माने तो सीएम योगी आदित्यनाथ चुप नहीं है. भले वो कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने पूरी फेहरिस्त तैयार कर रखी है. अगर हार पर उनसे कोई भी सवाल-जवाब होते हैं तो योगी साफ कह सकते हैं कि उनकी सुनी ही नहीं गई.

सीएम योगी ने क्यों साधी चुप्पी
जानकारों का दावा है कि सीएम के पास बाकायदा एक लिस्ट है जिसके जरिए वो बता सकते हैं कि इन-इन लोगों का उन्होंने विरोध किया था, ये सभी चुनाव हार गए हैं. जबकि उनकी तरफ से पहले ही मनाही की गई थी. वो ये कह सकते हैं कि टिकट बांटने में मनमानी की गई है.

पीएम मोदी बोले
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अभी तक दस सालों तक ये देखा गया कि पीएम मोदी जो कहते थे पार्टी में वहीं होता है. लेकिन इस बार की सरकार में बदलाव देखने को मिलेगा. पार्टी के अंदर भी और सरकार के अंदर भी क्योंकि अब बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है ऐसे में सरकार और पार्टी में कई केंद्र दिख सकते हैं. जिनकी अनदेखी भारी पड़ सकती है.

पीएम मोदी ने की बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी की नतीजों के बाद मंगलवार शाम को सभी मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें नतीजों को लेकर हार की समीक्षा की गई. योगी आदित्यनाथ की ओर से भले ही अभी तक कोई बयान नहीं है. लेकिन, उनकी तैयारी भी पूरी है और उनके पास हर सवाल का जवाब तैयार है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *