न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

मणिपुर को लेकर गृहमंत्री ले आए सांविधिक संकल्प, अमित शाह बोले- हमारी पहली चिंता शांति है.!

उमाकांत त्रिपाठी।Lok Sabha on President Rule in Manipur :लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करने वाले सांविधिक संकल्प को बुधवार (2 अप्रैल) की देर रात पारित कर दिया. हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था. उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय के अनुरूप दो महीने के अंदर राष्ट्रपति शासन की पुष्टि के लिए एक सांविधिक संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्तुत किया.

बहुमत सदस्य बोले- मणिपुर में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है- शाह
गृह मंत्री शाह ने सदन में कहा कि-मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने विधायकों से चर्चा की और बहुमत सदस्यों ने कहा कि वे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं. शाह ने कहा कि- इसके बाद कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की जिसे राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया.

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप लेकर आया सांविधिक संकल्प
उन्होंने कहा, कि- उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुरूप मैं दो महीने के अंदर इस संबंध में सदन के अनुमोदन के लिए सांविधिक संकल्प लाया हूं. शाह ने आगे कहा कि-सरकार की पहली चिंता मणिपुर में शांति स्थापित करने की है और फिलहाल पिछले चार महीने से मणिपुर में एक भी मौत की घटना नहीं हुई है और केवल दो लोग घायल हुए हैं.

शाह ने विपक्ष से की अपील
उन्होंने कहा कि-सरकार चाहती है कि मणिपुर में जल्द शांति हो, पुनर्वास हो और लोगों के जख्मों पर मरहम लगाया जाए. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में विपक्षी दलों से मणिपुर के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 950

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *