न्यूज़भारतहेडलाइंस

कूचबिहार में विपक्ष पर पीएम मोदी का तीखा हमला, बोले- हमने दी 25 करोड़ लोगों को राहत

उमाकांत त्रिपाठी। देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के दम पर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देती रही। यह बीजेपी सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं और हमारी नीयत सही है।

जनता को संबोधित करते हुए बोले पीएम
जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश के लोगों ने 6-7 दशक तक केंद्र सरकार में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। अब पहली बार देश ने बीते 10 साल में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विकास मॉडल देखा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है। इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं।

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को कहा- धन्यवाद
पीएम मोदी ने इस दौरान ममता बनर्जी को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने इसके पीछा वजह भी बताई। उन्होंने आगे कहा कि 2019 में भी मैं इसी मैदान में चुनावी सभा करने आया था। तब मैदान के ठीक बीच में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एक मंच बनवा दिया था, ताकि मैदान छोटा लगे। उस वजह से सभा में लोग कम आए, लेकिन बहुत वोट दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के जीतने के बाद इस बार ममता जी ने ऐसा कोई मंच नहीं बनवाया है। उनका धन्यवाद।

संदेशखाली मामले पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने संदेशखाली मामले को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल ने ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे टीएमसी सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो पश्चिम बंगाल सरकार के अत्याचार की पराकाष्ठा है।

 

पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बोला हमला
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने चेतावनी दी कि संदेशखाली घटना के लिए केवल तृणमूल ही जिम्मेदार है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

सीएए को लेकर बोले मोदी
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए को लेकर बंगाल की जनता को आश्वस्त करते कहा कि भाजपा सरकार सीएए लेकर आई है। ऐसे में हर परिवार को नागरिकता मोदी की गारंटी है। उन्होंने लोगों को चेताया कि सीएए को लेकर तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी जनता को डरा सकते हैं। मोदी ने कहा कि आपने मेरा दस साल का काम देखा है। मोदी की गारंटी पर भरोसा रखें।

पीएम मोदी बोले -बंगाल में लखपति दीदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार बंगाल की को ‘लखपति दीदी’ बनाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश की तीन करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाया जाएगा।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *