उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

उत्तरप्रदेश को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्र सरकार के नए जीएसटी सुधारों की तारीफ की और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के लिए ‘दिवाली का तोहफा’ करार दिया. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ये सुधार 22 सितंबर से लागू होंगे और इससे आम लोगों, किसानों और छात्रों को बड़ा फायदा होगा.

योगी ने बताया कि- जुलाई 2017 से पहले टैक्स सिस्टम जटिल था. कई तरह के टैक्स और ऊंची दरों की वजह से ईमानदार करदाताओं को परेशानी होती थी. जीएसटी लागू होने के बाद ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की व्यवस्था ने टैक्स को आसान बनाया, जिससे कारोबार बढ़ा और अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ.

रोजमर्रा की चीजें सस्ती, किसानों-छात्रों को राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि- रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर अब जीएसटी शून्य प्रतिशत होगा. किसानों के लिए खेती के उपकरणों पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे उनकी लागत कम होगी. साथ ही, स्वास्थ्य बीमा और स्टेशनरी जैसे नोटबुक सस्ते होंगे, जिससे मध्यम वर्ग और छात्रों को फायदा होगा.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 882

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *