न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

लखपति दीदियां बनेंगी पीएम मोदी की मेहमान, 15 अगस्त पर महिलाएं होंगी वीआईपी गेस्ट

उमाकांत त्रिपाठी। इस स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश की 14 ‘लखपति दीदियां’ दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह की साक्षी बनेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत सशक्त हुईं ये महिलाएं, जो उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हैं, केंद्र सरकार की विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इस समारोह में यूपी का प्रतिनिधित्व देश में सबसे बड़ा होगा, जिसमें 700 से अधिक महिलाएं विभिन्न राज्यों से दिल्ली में जुटेंगी.

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न जनपदों से चुनी गईं इन 14 लखपति दीदियों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. मुख्यमंत्री योगी की दूरदर्शी सोच और उनके नेतृत्व में शुरू किए गए रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों ने लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है. ये महिलाएं न केवल अपने परिवारों का सहारा बनी हैं, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं.

अपने पति या सहयोगी के साथ होंगी शामिल
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर ये लखपति दीदियां अपने पति या एक सहयोगी के साथ दिल्ली जाएंगी. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन महिलाओं की मेजबानी करेंगे. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से दो विशेष प्रतिनिधि भी इस दल के साथ दिल्ली जाएंगे. इन सभी को उपमुख्यमंत्री लखनऊ से रवाना करेंगे.

लखपति दीदियों ने कहा गौरव का क्षण
स्वयं सहायता समूहों की ये महिलाएं स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने को लेकर उत्साहित हैं. एक दीदी ने कहा,कि- यह हमारे लिए गर्व का क्षण है. सीएम योगी जी के मार्गदर्शन में हमने न केवल आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि अब देश की राजधानी में सम्मानित होने का अवसर भी मिल रहा है.” यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश की महिलाओं की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगा, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि कैसे सही नीतियों और नेतृत्व के बल पर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयां छू सकती हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 850

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *