अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

21 साल के लड़के के इश्क में डूबी 36 साल की शादीशुदा महिला.. सास ने बिना कपड़ों के रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया मर्डर, ये केस सुन सिहर जाएंगे

खबर इंडिया की।लखनऊ के महानगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में बड़ा खुलासा हुआ है. यहां 36 साल की बहू रंजना वर्मा ने अपने 21 साल के प्रेमी राजन शर्मा के साथ मिलकर अपनी 69 वर्षीय सास निर्मला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक, पहले सास के हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए, फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया. इसके बाद बहू ने ऐसा रोना-धोना मचाया, जैसे घर में कोई लूटपाट हुई हो और सास की हत्या कर दी गई हो. हत्या के बाद बहू ने घर में लूटपाट और हमले का ऐसा ड्रामा रचा कि पहली नजर में पुलिस भी चकरा गई.

पुलिस जांच में सबसे बड़ा सुराग घर का CCTV बना. वारदात के वक्त दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक घर के अंदर का कैमरा बंद मिला. पुलिस को यहीं से शक हुआ कि खेल बाहर वाले का नहीं, घर के भीतर वाले का है. बाहर लगे CCTV फुटेज में बहू रंजना अपने प्रेमी राजन शर्मा के साथ घर से निकलती दिखाई दी. बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दूर जाकर मोबाइल से कैमरा दोबारा ऑन करते हैं, ताकि शक की सुई उन पर न जाए. लेकिन चालाकी ऐसी थी, जिसमें अपराध की बू इतनी तेज थी कि कैमरा बंद करने का ‘बटन’ ही कातिलों की गर्दन का फंदा बन गया.

पूछताछ में सामने आया कि- रंजना और राजन के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे. राजन उसी मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था, जहां नीचे रंजना अपने परिवार के साथ रहती थी. घरवालों को इस नाजायज रिश्ते की भनक लग चुकी थी और सास निर्मला देवी इसका खुलकर विरोध करती थीं. बेटी अंशिका ने भी पुलिस को बताया कि मां की राजन से “बहुत बनती” थी, और इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे. दादी समझाती थीं, रोकती थीं, टोकती थीं… लेकिन बहू को यह बंदिश मंजूर नहीं थी. नतीजा ये हुआ है कि जिस सास ने घर संभाला, उसी को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी गई.

शनिवार को जब पति त्रिदेश वर्मा नौकरी पर गया और 18 साल का बेटा आदित्य डिलीवरी पर निकला, तब घर में सिर्फ रंजना, उसकी डेढ़ साल की बेटी सांवी और सास निर्मला मौजूद थीं. बड़ी बेटी अंशिका उन्नाव में मामा के घर गई हुई थी. इसी मौके का फायदा उठाकर पहले घर के अंदर का CCTV बंद किया गया, फिर सास को काबू में लेकर हाथ-पैर बांधे गए और गला दबा दिया गया. हत्या के बाद दोनों कार से बाहर निकल गए. जब बेटा घर लौटा और दादी की लाश देख चीख पड़ा और मां को फोन लगा बैठा. अब अगर बहू घर नहीं लौटती तो शक गहरा जाता. घबराई रंजना अपने प्रेमी के साथ वापस लौटी और फिर शुरू हुआ ‘मासूम बहू’ का ड्रामा.

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 978

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *