न्यूज़बिहारभारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का मधुबनी दौरा: पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री, करोड़ों के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है, बिहार से जुड़ा है। आज यहां देश के बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

हमने किया पंचायतों को मजबूत
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- आज राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर सिंह की पुण्यतिथि भी है। मैं उन्हें नमन कहता हूं। बिहार वो धरती है जहां से बापू ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। उनकी सोच थी कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास नहीं हो जाएगा। ‘बीते दिनों में पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए। 2 लाख से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है। साढ़े 5 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने। इससे कई दस्तावेज अब आसानी से मिल रहे हैं।

पीएम ने गिनाए केंद्र सरकार के काम
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि- लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का कानून भी बनाया गया है। इसका फायदा भी होगा हमारी बहन-बेटियों को प्रतिनिधित्व में मिलेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। बिहार में जीविका दीदियों के कार्यक्रम से महिलाओं का जीवन बदला है। जीविका दीदियों को 1 हजार करोड़ की मदद दी गई है। ‘बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। गरीबों के घर बने, सड़कें बनीं, गैस कनेक्शन पहुंचे। गांव में लाखों करोड़ रुपए पहुंचे हैं।

3 करोड़ लोगों को मिलेंगे घर- मोदी
पीएम मोदी ने जनता से कहा कि- ‘मैं आपको PM आवास योजना का उदाहरण दूंगा। इस योजना का लक्ष्य है, देश में कोई भी गरीब परिवार बेघर ना हो, सबके सिर पर पक्की छत हो।’ ‘इसी लक्ष्य के साथ बीते दशक में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं। बिहार में भी 57 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में 3 करोड़ घर गरीबों को मिलने वाले हैं।’ रोजगार के नए अवसर भी बने हैं। मजदूर से लेकर किसान, गाड़ी वालों को कमाई के नए मौके मिले हैं।’

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *