बिहार

मधुबनी में दिखी मोदी-नीतीश की गजब केमिस्ट्री, पीएम ने की बिहार सीएम की तारीफ, नीतीश बोले- अब कही नहीं जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि- गांव-पंचायतों में बड़ी समस्या जमीन विवाद की रही है। इसके समाधान के लिए जमीनों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। बिहार देश का पहला राज्य था जहां महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। मैं नीतीश जी का अभिनंदन करता हूं। बड़ी संख्या में आज दलित,पिछड़े , अति पिछड़े समाज के बेटियां सेवाएं दे रही हैं। यही लोकतंत्र में सबसे बड़ी भागीदारी है।

2 बार पार्टी के लोगों ने गड़बड़ की थी- नीतीश
सीएम नीतीश ने एक बार फिर कहा कि 2 बार हमारी ही पार्टी के लोगों ने गड़बड़ कर दी थी, इसलिए उधर चले गए। ‘बीच में हमने गड़बड़ कर दिया था। उन लोगों के साथ चले गए थे। अब नहीं करेंगे। देखिए PM यहीं बैठे हैं। पूछ लीजिए। समझ आया कि गड़बड़ कर रहे हैं तो हमने उन्हें छोड़ दिया।’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- ‘2 दिन पहले आतंकी हमले में कई लोगों की मौत हुई है। ये घटना निंदनीय है। हमारे परिवार से साथ खड़े हैं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।’ नीतीश कुमार ने मंच से लोगों को कहा- प्रधानमंत्री जी ने इतना काम किया है। इनके लिए जोरदार तालियां बजाइए।

बाढ़ के प्रकोप को करेंगे कम- पीएम
‘पटना एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। रोजगार के नए अवसर भी बनाए जा रहे हैं। गांव जितने मजबूत होंगे, देश उतना ही सशक्त होगा। मिथिला के कोसी का एक क्षेत्र बाढ़ से परेशान रहा है। सरकार बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए 11 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। इससे बूढ़ी गंडक, कोसी पर बांध बनेंगे। किसानों के खेत तक पानी पहुंचेगा। यानी अब बाढ़ की परेशानी भी कम होगी। खेतों तक पानी भी पहुंचेगा।’ ‘मखाना देश के लिए सुपर फूड है, लेकिन मिथिला की समृद्धि का हिस्सा है। हमने मखाने को GI टैग दिया है। मतलब मखाना आपका उत्पाद है, इस पर मुहर लगाई गई है। मखाना बोर्ड से किसानों का भाग्य बदलने वाला है।’

सीएम नीतीश ने गिनाए काम
‘2005 में हमारी सरकार बनी। ये हमारे 20वां साल है। पहले पंचायतों का बुरा हाल था। कोई काम नहीं होता था। जब NDA की सरकार बनी तो साल 2006 में हम लोगों ने पंचायती राज और नगर निकाय के कानून में संशोधन किया। हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया, 50%आरक्षण दिया। इन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र और राज्य की सरकार साथ में काम कर रही है। हमने पानी-बिजली-सड़क हर क्षेत्र के लिए का किया है।’

Related Posts

शादी में स्टेज पर दूल्हे को Kiss करते दिखी बार डांसर! वायरल वीडियो के बाद शादी टूटने की चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर बिहार का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा…

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *