न्यूज़भारतहेडलाइंस

बंगाल में पीएम मोदी का बयान, बोले- गरीबों को लौटाएंगे ED के जब्त किए ₹3000 करोड़

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (27 मार्च) को पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से BJP की उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय से फोन पर चर्चा की। बातचीत में पीएम ने अमृता से उनके चुनाव प्रचार की तैयारियों के बारे में जाना।पीएम ने उन्हें बताया कि वे उन कानूनी विकल्पों पर काम कर रहे हैं, जो ये सुनिश्चित कर सकें कि बंगाल के गरीबों से लूटा गया 3 हजार करोड़ रुपए, ED की ओर से भ्रष्टाचारियों से जब्त की गई संपत्ति के जरिए उन्हीं लोगों को वापस लौटाया जाए।

पीएम मोदी बोले
पीएम ने अमृता रॉय से कहा कि यह बात सभी को बताएं। अमृता राय पूर्व राजघराने की सदस्य हैं। वे टीएमसी की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के खिलाफ मैदान में हैं। एक दिन पहले मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की थी।

मोदी ने की अमृता राय से 8.36 मिनट की चर्चा
मोदी: अमृता जी नमस्कार..
मृता: नमस्कार मोदी जी, मै आपकी आभारी हूं जो आपने मुझे लोगों की सेवा करने का चांस दिया है, हम 100 परसेंट कोशिश करेंगे।

मोदी: आपका चुनाव अभियान कैसा चल रहा है?
अमृता: अभी तो हम निकले हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता के पिता का देहांत हो गया है, अभी तो हम यहीं पर हैं। इसके बाद प्रचार पर फिर से निकलेंगे।

मोदी: आप महाराजा कृष्ण चंद्र रॉय जी की विरासत को आगे ले जा रही हैं।
अमृता: एक बात शेयर करना चाहते हैं, क्या हम कह सकते हैं?

मोदी: जी जरूर, मुझे अच्छा लगेगा
अमृता: हम महाराजा कृष्ण चंद्र रॉय जी की फैमिली से हैं। इसका ये लोग विरोध कर रहे हैं। बोलते हैं कि ये (महाराजा) ब्रिटिश के साथ थे। हम लोगों को गद्दार समझते हैं। हमने लोगों के लिए जो किया वो नहीं बोल रहे हैं।

इतना जमीन दान किया, लोगों के लिए इतना किया, भलाई के लिए किया वो नहीं बोल रहे हैं। हमारा कहना है कि महाराजा इतना नहीं करते तो हमारा सनातन धर्म खत्म हो जाता। उस वक्त के नवाब सिराजुद्दौला बहुत ही भ्रष्टाचारी, अत्याचारी थे। बहुत सारे राजाओं ने मिलकर दान किया। उनकी मेहनत से ये काम सफल हुआ। अगर ये नहीं होता तो आज हम हिंदू नहीं रह पाते। आज हमारी भाषा दूसरी होती। हमारी वेषभूषा अलग होती। दूसरों के अधीन रहते।

मोदी: बचपन में जब हम लोगों को पढ़ाया जाता था, तब कृष्ण चंद्र रॉय के विकास का काम, समाजसुधार का काम, बंगाल के विकास का काम, बंगाल के विकास का मॉडल ये सब सुनने को मिलता था। ये वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग हैं। अनाप-शनाप आरोप लगाएंगे।

300 साल पुरानी पहले की घटना निकालेंगे। बदनाम करने का प्रयास करेंगे। ये लोग अपने वर्तमान पाप छिपाने के लिए ऐसी चीजें ढूंढते रहते हैं, लेकिन जब भगवान राम की बात आती है तो वो कहते हैं कि सबूत कहां है। इतनी पुरानी बात क्यों निकालते हो, लेकिन जब कृष्ण चंद्र रॉय की बात आती है तो तुरंत निकालते हैं। ये इनका दोगलापन है। आपको इसका मन में प्रेशर नहीं लेना चाहिए। आपका स्वयं का जीवन भी लोगों के लिए रहा है।

मोदी: आपके सामने बंगाल की विरासत बचाने की चुनौती है। इसे आप किस तरह देखती हैं?
अमृता: हमारी लड़ाई लोगों की सेवा के लिए है। भ्रष्टाचार हटाने के लिए है। वंचित लोगों के उपकार में आने के लिए है।

मोदी: आपने (अमृता) देखा होगा कि इन दिनों दो खेमे में लड़ाई बंट गई है। एक हमारा खेमा है जो इस देश से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कदम उठा रहा है। एक दूसरा खेमा है वो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इकट्ठे होना, एक-दूसरे को बचाने के लिए लड़ाई लड़ना,आरोप करना और जिन लोगों पर पहले आरोप थे वो भी उनको बचाने में लग गए हैं। यानी उनके लिए देश उनकी प्राथमिकता नहीं है, सत्ता ही उनकी प्राथमिकता है।

इसलिए चुनाव में हमे भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए लड़ाई लड़ना है, क्योंकि हमारे देश के युवाओं का भविष्य उज्जवल बने। इसलिए भ्रष्टाचार मुक्त देश होना ही चाहिए।

अमृता: आपको देखकर ही हम आए हैं। हमारी टोली को जब आपने बताया तो मुझे लगा कि मुझे आपसे बात करनी चाहिए।

मोदी: बंगाल के अन्य इलाकों की तरह कृष्णानगर में भी बीजेपी को उम्मीद की नजर से देखा जाता है।
अमृता: लोगों ने मुझे बताया कि उनका डीए अटक गया, स्कूल में एडमिशन के लिए लाखों पैसा चाहिए, घर देने का बोला गया था तो घर नहीं दिया, अब क्या बोलें इसको।

मोदी: मैं लीगल एडवाइस ले रहा हूं, बंगाल में ED वालों ने करीब 3 हजार करोड़ रुपए अटैच किया है। ये पैसा गरीब आदमी का पैसा है। किसी ने शिक्षक होने के लिए पैसा दिया, किसी ने क्लर्क होने के लिए पैसा दिया। मेरी इच्छा यह है कि नई सरकार बनते ही जो नियम बनाने पड़ेंगे वो बनाएंगे।

ये जो 3 हजार करोड़ रुपए हैं, जो गरीबा लोगों का पैसा है, जिसने यह पैसा रिश्वत में दिया है वो लोगों को वापस करना चाहता हूं। आप पब्लिक में लोगों को बताएं कि मेरी मोदी जी से फोन पर बात हुई है। उन्होंने कहा है कि ED ने जो 3 हजार करोड़ रुपए अटैच किया है। वो गरीबों को लौटाएंगे। मोदी जी इसके लिए कोई ना कोई रास्ता खोजेंगे।

मोदी: पूरे बंगाल में बड़ी संख्या में लोग बीजेपी के साथ आ रहे हैं। लोग क्या बात करते हैं।
अमृता: आपके (बीजेपी) कामों पर लोगों को भरोसा है। कहते हैं कि महुआ मोइत्रा को जेल ही होगी।

मोदी: मोदी की गारंटी को लेकर आपके लोकसभा क्षेत्र में बात पहुंची है?
अमृता:लोगों ने कहा है कि मोदी जी की तरह हमारी भी गारंटी है कि हम लोगों की सेवा में आने की पूरी कोशिश करेंगे।

मोदी: अमृता जी मुझे आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। मुझे विश्वास है कि आप विजयी होकर आएंगीं। अपने परिवार के तरह बंगाल की सेवा करने की परंपरा को आगे बढ़ाएंगी।
अमृता: आपने चांस दिया, इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं।

मोदी: आप जीतने के बाद पहले 100 दिन में कृष्णानगर में क्या करना है, ये काम निकाल कर रखिए। मैं पूरी तरह आपके साथ खड़ा रहूंगा। उसमें जो भी काम भारत सरकार को करने होंगे, वो करेंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *