न्यूज़भारतहेडलाइंस

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

उमाकांत त्रिपाठी।रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वामी स्मरणानंद 2017 में ऑर्डर के 16वें अध्यक्ष बने थे।आरके मिशन ने उनके निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने मंगलवार रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली।29 जनवरी को तबियत ज्यादा खराब होने पर स्वामी स्मरणानंद को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस की समस्या होने लगी। इसकी वजह से उन्हें 3 मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

 

PM मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्वामी स्मरणानंद महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

शुभेंदु अधिकारी बोले
भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भगवद गीता में कहा गया कि आत्मा न तो कभी जन्म लेती है और न ही कभी मरती है। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन से जुड़े अनगिनत लोगों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।

स्वामी स्मरणानंद बने थे रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष
स्वामी स्मरणानंद रामकृष्ण मठ और मिशन के 16वें अध्यक्ष थे। उन्होंने स्वामी आत्मस्थानंद की मृत्यु के बाद 17 जुलाई 2017 को अध्यक्ष का पद संभाला था। स्वामी स्मरणानंद का जन्म 1929 में तमिलनाडु के तंजावुर के अंदामी गांव में हुआ था। रामकृष्ण संप्रदाय के साथ उनका पहला संपर्क 20 साल की उम्र में हुआ था। 22 साल की उम्र में उन्होंने मठवासी जीवन अपना लिया था।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *