न्यूज़भारतहेडलाइंस

सुर्खियों में अजय देवगन की फिल्म मैदान, 3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी फिल्म; इस बड़ी मूवी से होगा क्लैश

खबर टीम इंडिया की।अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के ‘U’ सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 2 मिनट है। यह ईद के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी।

सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक है मैदान
अजय स्टारर यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक है जो 1950 से लेकर 1963 तक इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है।फिल्म में अजय, रहीम के रोल में नजर आएंगे। प्रियामणि ने उनकी वाइफ का रोल प्ले किया है। दोनों के अलावा गजराज राव, स्लोचीता और रुद्रनील घोष भी फिल्म में अहम रोल में दिखाई देंगे

5 साल से अटकी थी फिल्म मैदान
इस फिल्म की अनाउंसमेंट 2018 में की गई थी। तब से लेकर अब तक करीबन 5 बार इसकी रिलीज पोस्टपोन हो चुकी थी। शुरुआत में इस फिल्म का सेट दहिसर में बनाया गया था जहां ओलंपिक ग्राउंड और रनिंग ट्रेक जैसे कई सेट 9 एकड़ में बने थे। इस सेट पर 30 से 35 दिनों की शूटिंग बची हुई थी पर लॉकडाउन और महामारी के चलते काफी वक्त तक इस बचे हुए पोर्शन की शूटिंग हो नहीं पाई।

बोनी कपूर बोले
इस फिल्म पर बात करते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा था, ‘मैं हैरान था कि सैय्यद अब्दुल रहीम के अचीवमेंट्स के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं थी। वो एक अनसन्ग हीरो हैं जिनका सम्मान होना चाहिए।उनकी टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बैनर्जी, बालाराम और अरुण घोष जैसे हीरोज भी थे। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म यंगस्टर्स को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *