अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

मेरठ में आकांक्षा-शहवाज के निकाह को लेकर बढ़ा तनाव, आज होने वाली थी हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी

उमाकांत त्रिपाठी।गाजियाबाद पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को देर रात करीब एक बजे उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया. पुलिस टीम ने उन्हें घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए क्योंकि उन्होंने 13 फरवरी को मेरठ में एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के निकाह के विरोध में हिंदू महापंचायत बुलाने का आह्वान किया था.

विवादित निकाह रद्द, मंडप पर लगा ताला
मेरठ के मंडप एसोसिएशन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पैराडाइज बैंक्विट हाल में होने वाले आकांक्षा और शहवाज के निकाह को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को लिखित सूचना दी है कि अब वहां न तो कोई निकाह होगा और न ही महापंचायत की अनुमति दी जाएगी.

पिंकी चौधरी का वीडियो संदेश और समर्थकों से अपील हाउस अरेस्ट के दौरान पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि- वह मेरठ की महापंचायत में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए समर्थक वहां पहुंचकर मोर्चा संभालें.आपको बता दें कि- यह पहली बार नहीं है जब पिंकी चौधरी को किसी विवादित ऐलान के बाद घर में नजरबंद किया गया हो. इससे पहले वे ‘दीपक का मुल्लापन दूर करने’ के लिए कोटद्वार जाने वाले थे, तब भी पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही है ताकि भ्रामक जानकारी न फैले.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *