दुनियान्यूज़राजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात, भारत आने का दिया न्यौता, नेतन्‍याहू ने मोदी को बताया महान नेता

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त भारत के बड़े रणनीतिक पार्टनर इजरायल के दौरे पर हैं. वे जब इजरायल पहुंचे, तो उनका रेड कार्पेट वेलकम हुआ. खुद पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे और दोनों नेता पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे से मिले. नेतन्याहू और पीएम मोदी गले मिले, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 9 साल बाद इजरायल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का इजरायल की संसद में जोरदार स्वागत किया गया और उनके सम्मान में रात्रि भोज भी दिया गया.

पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कहा,कि- भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है. किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

पीएम मोदी ने कहा,कि- हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की आधारशिला पर आधारित हैं. हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं. आज हमने time-tested साझेदारी को Special Strategic Partnership का दर्जा देने का निर्णय लिया है. यह निर्णय दोनों देशों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है.

Related Posts

1 of 857

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *