न्यूज़भारतहेडलाइंस

पैर छूने पर नाराज हो गए थे सलमान:नमाशी चक्रवर्ती से बोले- दिशा पाटनी के सामने दोबारा ऐसा किया तो सेट से बाहर फिकवा दूंगा

खबर टीम इंडिया की।मिथुनचक्रवर्ती के बेटे एक्टर नमाशी चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बताया कि जब वो फिल्म ‘राधे’ के सेट पर सलमान से मिले तो उन्होंने सलमान के पैर छू लिए। उनके ऐसा करने पर सलमान ने उन्हें मजाकियां अंदाज में खूब बातें सुनाईं।

नमाशी चक्रवर्ती ने दिया इंटरव्यू
लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में नमाशी ने कहा, ‘सलमान भाई मेहबूब स्टूडियो में ‘राधे’ की शूटिंग कर रहे थे। मैं वहीं पास में फिल्म ‘बैड बॉय’ की शूटिंग कर रहा था। मैं उनसे मिलने पहुंच गया। वहां पहुंचकर मैंने उनके पैर छुए। ऐसा करने पर उन्होंने मुझे जोर से डांट दिया।उसके बाद मुझे गले लगाते हुए बोले- मैं तुम्हारे जितना ही यंग हूं। यह सब बेवकूफी मेरे साथ मत किया करो। अगर तुमने यह सब दोबारा किया और खास तौर पर तब जब दिशा पाटनी यहां बैठी हुई है.. तो मैं तुम्हें सेट से बाहर फिकवा दूंगा। तो भाई लोगों रूल नंबर 1 यही है कि कभी सलमान भाई के पैर मत छूना।

इंटरव्यू में नमाशी बोले

इंटरव्यू में नमाशी ने गोविंदा से जुड़ा भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि वो जब भी गाोविंदा के घर जाते हैं तब एक्टर खुद उनके लिए चाय बनाते हैं।
नमाशी ने कहा, ‘हर साल चीची भैया के बर्थडे 21 दिसंबर पर मैं उनके घर केक लेकर जाता हूं। हम दो-तीन घंटे साथ में बैठते हैं। वो हमेशा हमारे लिए खुद अपने हाथों से चाय बनाकर लाते हैं। वो कहते हैं कि तू आया है तो चाय में बनाऊंगा। पूरी मुलाकात के दौरान हम उनकी तारीफ करते हैं और वो बोर हो जाते हैं।

 

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *