न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ई-रिक्शा से टकराई BJP विधायक की लाखों की कार, सड़क पर पैसे मांगने लगे नेताजी, जनता ने किया हंगामा, जानें पूरा मामला

उमाकांत त्रिपाठी।शाहजहांपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान की स्कॉर्पियो का इंडिकेटर टूट गया। इसके बाद विधायक ने ड्राइवर से गाड़ी रुकवाई और ई-रिक्शा चालक से 4000 रुपए जुर्माना मांगने लगे। उन्होंने कहा कि- शीशा महंगा है। पैसा तो देना पड़ेगा।इसपर ई-रिक्शा चालक ने कहा-साहब, गरीब हूं कहा से दूंगा। इस पर विधायक पैसा मांगने पर अड़ गए। हंगामा देख आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक के न मानने पर लोग विरोध करने लगे। एक राहगीर ने पूछा- कहां के विधायक हैं। इस पर विधायक ने कहा आप से क्या मतलब। तब युवक ने कहा कि जितना नुकसान हुआ है, हम चंदा जुटा कर पैसा देंगे। लेकिन इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं।

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे लखीमपुइस टक्कर से विधायक की कार का इंडिकेटर टूट गया। इसके बाद विधायक के ड्राइवर ने कार रोक दी और विधायक ई-रिक्शा चालक पर गुस्सा होने लगे। ई-रिक्शा चालक से 4000 का जुर्माना मांगने लगे। चालक ने कहा कि मेरी गलती नहीं है। इस पर विधायक गुस्सा करने लगे।र खीरी के छत्रपाल अपना ई-रिक्शा लेकर तिकुनिया चौराहे पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही विधायक बाबूराम पासवान की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर ई-रिक्शा से टकरा गई।

मौके पर मौजूद लोग बोले- हम चंदा इकट्‌ठा करके पैसा देते।
लोगों ने ई-रिक्शा चालक का बचाव किया विधायक और उनके चालक का बर्ताव देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर इकट्ठा हो गए। उन्होंने ई-रिक्शा चालक के पक्ष में खड़े होकर उसे छोड़ने का आग्रह किया। जब विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे, तो लोगों ने विधायक के रवैये का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने कहा-विधायक ने पैसे नहीं मांगे
शाहजहांपुर के खुटार के वरिष्ठ उप-निरीक्षक ने बताया कि- विधायक की कार में पीछे से ई-रिक्शा ने टक्कर मारी थी। ई-रिक्शा चालक स्थानीय है। विधायक द्वारा ई-रिक्शा चालक से रुपए मांगने वाली बात गलत है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके बाद विधायक वहां से चले गए थे।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 822

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *