दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इटली पीएम मेलोनी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 51वें G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। यह मुलाकात शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा,कि- इटली और भारत एक महान मित्रता से जुड़े हैं।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, कि- प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। भारत और इटली की दोस्ती मजबूत होती रहेगी, जिससे हमारे नागरिकों को लाभ होगा।

 

G20 शिखर सम्मेलन और COP28 के दौरान हुई मुलाकात की भी खूब हुई थी चर्चा
दोनों नेताओं की इस बातचीत की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। #Melodi हैशटैग एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले भी G20 शिखर सम्मेलन और COP28 में दोनों नेताओं की मुलाकातें वायरल रही हैं। इन मुलाकातों के दौरान ऊर्जा, व्यापार, स्थिरता और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर साझा मंशा जाहिर की गई थी।पीएम मोदी इस समय कनाडा के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने G7 सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह उनकी G7 में लगातार छठी भागीदारी है। शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा उन्होंने कई देशों के नेताओं से भी द्विपक्षीय बातचीत की। इनमें दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष शामिल थे।

 

जानिए- क्या भारत-कनाडा रिश्तों में आई खटास कम होगी?
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुलाकात थी, जिसमें दोनों नेताओं ने वैश्विक दक्षिण (Global South) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और कनाडा के बीच संबंध हाल के महीनों में तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में उनकी यह उपस्थिति कूटनीतिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है। भारत और इटली के रिश्तों की बात करें तो हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा, निवेश, हरित ऊर्जा और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की यह ताजा मुलाकात इस साझेदारी को और गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

 

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *