क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ 10 रन पर ऑलआउट हो गई ये टीम, 5 बॉल में दूसरी टीम ने जीत लिया मैच

खबर इंडिया की। मंगोलियाई टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रन पर ऑलआउट हो गई है। यह टी-20 इंटरनेशनल का जॉइंट लोएस्ट स्कोर है। पिछले साल आइल ऑफ मैन की टीम भी इसी स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है।

17 साल के स्पिनर चमके
गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के एशियन क्वालिफायर मैच में सिंगापुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम ने मंगोलियाई टीम को 10 ओवर में 10 रन पर ऑलआउट कर दिया। सिंगापुर ने 11 रन का टारगेट महज 5 बॉल में एक विकेट पर हासिल कर लिया। यह मुकाबला महज 65 गेंद ही चला। 17 साल के लेग स्पिनर हर्ष भारद्वाज ने 3 रन देकर 6 विकेट झटके। साथ ही अक्षय पुरी को 2, राहुल और रमेश को एक-एक विकेट मिले।

1 ओवर में ही जीत लिया मैच
मंगोलियाई टीम इस साल तीसरी बार 20 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले टीम 31 अगस्त को हांगकांग के खिलाफ 17 और मई में जापान के खिलाफ 12 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है। 11 रन का टारगेट चेज करने उतरी सिंगापुर की टीम ने पारी की पहली बॉल पर विकेट गंवा दिया था। यहां कप्तान मनप्रीत सिंह शून्य पर आउट हुए। उनकी जगह उतरे रॉल शर्मा ने अपनी पहली गेंद पर छक्का जमाया। फिर फिर विलियम सिंपसन ने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर विजयी चौका लगाया। मंगोलिया को अब सभी 4 मुकाबलों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल के निचले पायदान पर है।

 

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *