अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

19 साल की शिफा की गोली मारकर हत्या.. लव ट्राएंगल में गई जान.. लड़की ही निकली आरोपी.?

उमाकांत त्रिपाठी।मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. यहां फुरकानिया इलाके में तेज आवाज गूंजी. किसी ने पहले पटाखा समझा, किसी ने बाइक की बैकफायर, लेकिन कुछ ही सेकंड में साफ हो गया कि यह आवाज एक गोली की थी. और वह गोली 19 साल की शिफा की जिंदगी खत्म कर चुकी थी. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह पूरी साजिश लव ट्रायंगल और आपसी विवाद के चलते रची गई थी.

शिफा सड़क पर गिरी थी, लोग घबराकर इकट्ठा हो रहे थे, कोई एंबुलेंस को फोन कर रहा था, कोई पुलिस को. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस वारदात से आसपास सनसनी फैल गई. सवाल उठने लगे- आखिर किसने और क्यों? शुरुआत में मामला उलझा हुआ लगा. चश्मदीदों के बयान अलग-अलग थे. कुछ लोगों ने एक महिला को घटनास्थल के आसपास देखा था. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच शुरू की.

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. हर गली, हर मोड़, हर दुकान के कैमरे को चेक किया गया. फुटेज में कुछ संदिग्ध हरकतें दिखीं- एक महिला और एक युवक, जो घटना से पहले और बाद में इलाके में घूमते दिखाई दिए. पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया. पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया- एक 25 साल की युवती और उसका 23 साल का साथी. जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ी, कहानी ने एक नया मोड़ लिया. पुलिस का दावा है कि रिश्तों में शक और ईर्ष्या के चलते वारदात को अंजाम दिया गया.

जांच अधिकारियों के अनुसार, मामला कथित तौर पर लव ट्रायंगल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि- मृतका शिफा और आरोपियों के बीच पिछले कुछ समय से तनाव और विवाद चल रहा था. रिश्तों में खटास इतनी बढ़ गई कि गुस्सा और जलन में साजिश रच डाली गई. पुलिस का कहना है कि- महिला आरोपी ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची.

जोनल डीसीपी समीर शेख के मुताबिक, दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है, ताकि यह पता चल सके कि हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार कहां से आया और क्या इसमें कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था. पुलिस के मुताबिक, जांच अभी शुरुआती दौर में है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है. अधिकारियों का कहना है कि- डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा भी खंगाले जा रहे हैं. एक तरफ जांच आगे बढ़ रही है, दूसरी तरफ एक परिवार अपनी 19 साल की बेटी को खोने के सदमे में है.

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 699

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *