अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादीशुदा महिला से अफेयर, जान दे चुकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने आशिक को भी मारा, ये केस चौंका देगा

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक 27 वर्षीय युवक को विवाहित महिला से संबंध रखना उस समय भारी पड़ गया जब महिला के परिजनों ने सोमवार रात उसपर हमला कर दिया. उन्होंने युवक पर बेरहमी से धारदार हथियारों से कई वार करने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद जहां मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि- मृतक युवक की विवाहित प्रेमिका ने भी कुछ महीने पूर्व जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी.

 

धारदार हथियारों से हमला और चलाई गोली
दरसअल,भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में सोमवार रात एक 27 साल के अक्षय की गांव के ही मनोज, युवांक और वरध ने उस समय धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी जब अक्षय अपने खेत से घर लौट रहा था. हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. सूचना पर आलाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है.

प्रेमिका पहले ही दे चुकी है जान
आपको बता दें कि- इस घटना के बाद जहां मृतक युवक अक्षय के परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया तो वहीं बताया जा रहा है कि मृतक अक्षय का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ संबंध था. कुछ महीने पूर्व जब महिला के परिजनों को इस बात का पता चला तो महिला ने जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. बस तभी से मृतक महिला के परिजन अक्षय की हत्या करने की ताक में थे. इस घटना के बारे में आरोप लगाते हुए मृतक युवक के भाई ने बताया कि मेरा भाई इधर गन्ना चूसता हुआ आ रहा था. यहां घेर में मनोज कुमार ,उसका लड़का युवांक, उसके भतीजे ने अक्षय को घेरकर पहले धारदार हथियार से वार किया. और फिर वह छूटकर भागा तो गोली मार दी.

अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
वहीं, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया ग्राम शाहदरा बांगर थाना भोपा में हत्या की सूचना मिली थी. जहां अक्षय की दाती से और गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के तीन लोगों द्वारा हत्या की गई है. उनके बीच में विवाद चल आ रहा था. प्रेम प्रसंग का भी मैटर बताया जा रहा है. जिस कारण से हत्या हुई है. बॉडी को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संलग्न की कार्रवाई भी की गई है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन कर दी गई है. जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 840

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *