न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने युवाओं से पूछा- BJP का मैनिफेस्टो कैसा हो? फर्स्ट टाइम वोटर्स से पीएम ने की ये अपील-

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने युवाओं से कहा- आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, राज्य और केंद्र स्तर पर होने वाले चुनाव में आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।
पीएम मोदी ने इस मौके पर युवाओं से अनुरोध किया कि वे माई भारत ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ें। पीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र कैसा होना चाहिए, इस बारे में आप लोग अपनी सोच और सुझाव नमो ऐप के जरिए मेरे साथ जरूर शेयर करें।
PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है।
हमारी गति, दिशा, अप्रोच कैसी होगी, ये आप तय करेंगे। इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। आपके लिए जरूरी है कि अगले भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। आपका एक वोट और भारत के विकास की दिशा आपस में जुड़े हैं। आपका एक वोट भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में डिजिटल क्रांति को एक और ऊर्जा देगा।

PM मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें…

1.18 से 25 की आयु बड़ी जिम्मेदारी वाली है: 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।

2. ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है: पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।

3. देश का विकास और आपका वोट आपस में जुड़े हुए: आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। आपका एक वोट, डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। आपका एक वोट, भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। आपका एक वोट, भारत में पहला पैसेंजर एयरक्रॉफ्ट बनाएगा। आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।

4. देश का युवा परिवारवाद के खिलाफ है, इसकी मुझे खुशी है: परिवारवाद ऐसी बीमारी है, जो देश के युवाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों में दूसरे युवा कभी आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसी पार्टियों की सोच युवा विरोधी होती है।

5. आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है: आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इस वजह से बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड FDI आया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी आज रिकॉर्ड स्तर पर है। कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था। आज दूसरी स्थिति है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *