न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम योगी ने भी की अपील, बोले- VVIP अयोध्या आने से 7 दिन पहले बताएं।

उमाकांत त्रिपाठी।अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बालक राम के दर्शन करने लाखों लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच दिल्ली में कैबिनेट मीटिंग के दौरान (24 जनवरी) को PM नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से फिलहाल अयोध्या जाने से बचने को कहा है।
सूत्रों के अनुसार, PM मोदी ने कहा कि VIP प्रोटोकॉल से जनता को असुविधा न हो इसलिए मंत्रियों को मार्च में दर्शन की योजना बनानी चाहिए। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए PM मोदी का अभिनंदन किया गया है।

एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के CM योगी ने भी अयोध्या आने वाले VVIP से अपील करते हुए कहा कि वे एक सप्ताह पहले राज्य सरकार, मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन को बताएं, तो अच्छा रहेगा।
दूसरी ओर, अयोध्या में बालकराम के दर्शन सुलभ हो गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने कहा कि प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए।

कैबिनेट ने PM मोदी को बताया जन-नायक
बैठक के दौरान कैबिनेट ने एक प्रस्ताव में कहा कि 1947 में, देश के शरीर को आजादी मिली, लेकिन इसकी आत्मा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को हुई। कैबिनेट के संकल्प में कहा गया है- लोगों से आपको जिस तरह का प्यार मिला है, उसने आपको जन नेता (जन नायक) के रूप में स्थापित किया है। लेकिन, नए युग की शुरुआत के बाद, आप नए युग के अग्रदूत के रूप में भी उभरे हैं। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि अभी मंत्रियों के अयोध्या जाने का प्रस्ताव नहीं है।

40-50 मिनट इंतजार, दर्शन 2 सेकंड ही
भगवान के दर्शन के लिए भक्तों के उत्साह को देखते हुए जन्मभूमि ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि बालक राम के सुबह 7 से रात 10 बजे तक लगातार दर्शन होंगे। मंदिर के पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि भगवान दिन में 12:30 से 2 बजे के बीच विश्राम नहीं करेंगे। फिलहाल यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। भीड़ के चलते अभी गर्भगृह तक पहुंचने में 40-50 मिनट लग रहे हैं। यहां भक्त महज 2 सेकंड तक ही अपने प्रभु को निहार पा रहे हैं।

पहले दिन 3.17 ​करोड़ रु. चढ़ावा आया
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि अभिषेक समारोह के बाद खोले गए 10 काउंटरों पर और ऑनलाइन मोड के माध्यम से भक्तों ने एक दिन में कुल 3.17 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ है।

26 जनवरी के बाद भाजपा-विहिप कराएगी दर्शन
प्रभु के दर्शन के लिए भाजपा ने 26 जनवरी से 25 मार्च तक हर संसदीय क्षेत्र से 5 से 6 हजार कार्यकर्ताओं और विहिप ने हर दिन 5 हजार कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले आने का लक्ष्य रखा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *