न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

GST 2.0 पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- अब पूरा होगा पीएम मोदी का ये सपना

उमाकांत त्रिपाठी।जीएसटी का नया टैक्स स्लैब आज से लागू हो गया है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जीएसटी में बदलाव पूरे देश को बधाई दी है।
शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि- नवरात्र के शुभ अवसर पर माताओं और बहनों को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार का तोहफा मिला है।

जानिए-गृह मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा,कि- नवरात्र के खास मौके पर मोदी सरकार ने देश की सभी माताओं और बहनों को अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा दिया है। जीएसटी पर मोदी जी ने देशवासियों से जो वादा किया था, उसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।

जानिए- शाह ने अपनी पोस्ट में क्या कहा
जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक रूप से कमी होने के बाद 390 से ज्यादा चीजें सस्ती हो गई हैं। खासकर खाने और घर से जुड़े सामानों की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, मैटेरियल, कृषि, खिलौने, खेल, शिक्षा, हैंडीक्राफ्ट, मेडिकल, स्वास्थ्य और बीमा की टैक्स दरों में लोगों को राहत मिलेगी। शाह ने कहा,कि- जीएसटी की दरें कम होने से देशवासियों के जीवन में खुशियां आएंगी और उनकी बचत में भी बढ़ेत्तरी होगी।

GST 2.0 आज से होगा लागू
आपको बता दें कि- 3 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देने का एलान किया था। रोजमर्रा की कई वस्तुओं को टैक्स फ्री कर दिया गया था। वहीं, जीएसटी के 4 टैक्स स्लैब को हटाकर 2 टैक्स स्लैब ही रखे गए हैं। ज्यादातर वस्तुओं पर अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत का ही टैक्स लगेगा। लक्जरी वस्तुओं पर 40 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

What's your reaction?

Related Posts

16 साल की लड़की ने 17 साल के बॉयफ्रेंड संग बाथरूम में बनाई गंदी रील, यूजर्स भड़के, आपने देखा ये वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग कपल की रील तेजी से वायरल हो रही है,…

MP में पत्नी ने किया पति का सौदा, गर्लफ्रेंड ने 1.5 करोड़ में खरीद भी लिया, क्या है डील के पीछे की कहानी.?

खबर इंडिया की।कुटुंब न्यायालय भोपाल में पारिवारिक रिश्तों में समझौते का एक अजीब…

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी…

UP का हिंदू लड़का 3 साल से बना रहा था मुस्लिम लड़की से संबंध, जिस्मानी रिश्ते के मिली ऐसी सजा, रूह कांप जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। फतेहपुर के थाना कल्याणपुर स्थित ममरेजपुर गांव का रहने वाला 23…

1 of 679

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *