न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

तिरुवल्लुवर दिवस पर पीएम मोदी ने देश की जनता से की खास अपील, तमिल संस्कृति पर ये कहाका सर्वश्रेष्ठ प्रतीक

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘तिरुवल्लुवर दिवस’ के अवसर पर महान तमिल दार्शनिक और कवि संत तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने तिरुवल्लुवर को तमिल संस्कृति का उत्कृष्ट प्रतीक बताते हुए देशवासियों से उनके कालजयी ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को पढ़ने का विशेष आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा कि- वे एक ऐसे समाज में विश्वास रखते थे जो सामंजस्यपूर्ण और करुणामय हो। वे तमिल संस्कृति के सर्वोत्तम स्वरूप का प्रतीक हैं। मैं आप सभी से तिरुक्कुरल पढ़ने का आग्रह करता हूं, जो महान तिरुवल्लुवर की असाधारण बुद्धि की झलक प्रस्तुत करता है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि- आज, तिरुवल्लुवर दिवस पर बहुमुखी तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि दे रह हूं, जिनके काम और आदर्श अनगिनत लोगों को प्रेरित करते हैं। उनका मानना था कि समाज में सद्भाव और दया होनी चाहिए।

 

वीडियो भी किया शेयर
प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लुवर को लेकर अपने भाषण से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वे यह कहते हैं कि संत तिरुवल्लुवर ने लिखा था ‘विपरीत परिस्थितियों में भी हमें कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। हमें कठिनाई से नहीं भागना चाहिए और अपने मन को मजबूत करके लक्ष्य को सिद्ध करना चाहिए।’ तमिलनाडु महान संत तिरुवल्लुवर की धरती है। तिरुवल्लुवर ने अपनी रचनाओं से युवाओं को नई दिशा दी। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो में आगे कहा,कि- महान संत तिरुवल्लुवर ने सैंकड़ों वर्ष पहले कहा था कि शौर्य, सम्मान, मर्यादापूर्ण व्यवहार की परंपरा और विश्वसनीयता, ये चार गुण किसी भी देश की सेना का प्रतिबिंब होते हैं।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

नशे में डूबे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की कमरे में फाइट, कपल ने जमकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर इंडिया की। रात के अंधेरे में सड़क किनारे एक शराबी कपल का हाई-वोल्टेज ड्रामा…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *