न्यूज़भारतहेडलाइंस

4 जून को एक्सपायर हो जाएगी सरकार और बनेगी नई सरकार, बंगाल CM के दावे पर PM मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है चार जून को मौजूदा सरकार यानी मोदी सरकार चली जाएगी।
ममता बनर्जी ने दावा किया है कि चार जून को मौजूदा सरकार एक्सपायर हो जाएगी और विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.एलायंस के पक्ष में नतीजे आएंगे। सीएम ममता बनर्जी के इस दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी जो बोल रहीं हैं वो सहीं है

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा,”ममता बनर्जी सही कह रहीं हैं, ये सरकार 04 जून को एक्सपायर हो जाएगी और नई सरकार बनेगी। ये तो संवैधानिक है, इस सरकार का कार्यकाल तो चुनाव तक ही है। हम 04 जून के बाद नई सरकार बनाकर आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,”अरे ऐसा है कि मैं अविनाशी हूं जी, मैं काशी का हूं, काशी तो अविनाशी है।”

पीएम मोदी बोले
विपक्षी नेताओं को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष के अनुभवी नेताओं से सलाह लेने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। पीएम मोदी ने कहा, “यदि उनके पास कोई अनुभवी व्यक्ति है जो मुझे सलाह देना चाहता है तो मैं उसका स्वागत करता हूं। वे मीडिया से जो चाहें कह सकते हैं – अच्छा या बुरा, लेकिन यदि उनके पास देश की भलाई के लिए कुछ देने को है तो मैं उनका स्वागत करता हूं। मैं किसी का बुरा नहीं चाहता।

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मैं ‘पुरानी मानसिकता’ से छुटकारा पाना चाहता हूं। मैं 21वीं सदी में भारत का भविष्य बनाने के लिए 18वीं सदी में बनी परंपराओं और कानूनों का उपयोग नहीं कर सकता। मैं सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के जरिए बदलाव लाना चाहता ह
बता दें कि आज (25 मई) छठे चरण का मतदान हो रहा है। आज आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर है। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *