न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नितिन नवीन आज से मेरे बॉस… बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी।बीजेपी नेता Nitin Nabin को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। पीएम मोदी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नवीन ने अपना पदभार संभाल लिया है। बीजेपी मुख्यालय में नितिन नवीन की ताजपोशी देखने को मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।

बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सम्मानित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि- वो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व करने जा रहे हैं। पिछले कई महीने से संगठन के कई स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया चली, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक थी। आज इस प्रक्रिया का विधिपूर्वक समापन हुआ।

जानिए- पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, “पिछले डेढ़ सालों में हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल जी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे महापर्व मनाए हैं।”

जानें- पीएम मोदी ने आगे क्या कहा
अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। वैंकेया नायडू और नितिन गडकरी ने संगठन के विस्तार में सहयोग दिया। राजनाथ जी के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार बहुमत हासिल किया और अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी दूसरी बार सत्ता में आई। अब जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी ने पंचायत से संसद तक का सफर तय किया है।

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *