न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

21 जनवरी को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री, इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे अमित शाह

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन वह गीता भवन स्वर्गाश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद शाम को उनका हरिद्वार में शांतिकुंज और पतंजलि योगपीठ जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के जनवरी में सौ वर्ष पूरे होने पर 20 से 22 जनवरी तक गीता भवन स्वर्गाश्रम में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित होना है।

21 जनवरी को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गृह मंत्री शाह मौजूद रहेंगे। वह शाम करीब तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।शाम साढ़े चार बजे तक उनका स्वर्गाश्रम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उसी दिन शाम को वह हरिद्वार में शांतिकुंज और पतंजलि योगपीठ भी जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के स्तर से केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *